न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने बांद्रा में खरीदा डुप्लेक्स पेंटहाउस, कीमत जान चौंक जाएंगे, 3 करोड़ी कार का मालिक बना यह एक्टर

एक्ट्रेस कृति सेनन को बॉलीवुड में करीब एक दशक हो चुका है। कृति ने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत खास पहचान बनाई है। उनकी जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 2:04:21

2 News : कृति ने बांद्रा में खरीदा डुप्लेक्स पेंटहाउस, कीमत जान चौंक जाएंगे, 3 करोड़ी कार का मालिक बना यह एक्टर

एक्ट्रेस कृति सेनन को बॉलीवुड में करीब एक दशक हो चुका है। कृति ने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत खास पहचान बनाई है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कृति पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कृति का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप का खुलकर इजहार नहीं किया है। इस बीच कृति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कृति ने मुंबई के पाली हिल इलाके, बांद्रा में एक सी-फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कृति ने इस प्रॉपर्टी को सुप्रीम यूनिवर्सल से खरीदा है। इस पेंटहाउस का कारपेट एरिया 6636 वर्ग फुट है। छह कार पार्किंग स्लॉट्स के साथ इसमें 1209 वर्ग फुट के एक खुले टेरेस का एरिया भी है। यह डुप्लेक्स अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की 14वीं और 15वीं मंजिल पर स्थित है। इस घर की कीमत 78.20 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पेंटहाउस को खरीदने के लिए कृति ने 3.91 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी भी जमा कराई है। उल्लेखनीय है कि कृति का एक स्किन केयर ब्रांड, एक क्लोदिंग ब्रांड और एक फिटनेस प्लेटफॉर्म भी है, जिससे खूब मोटी कमाई होती है। कृति ने ने टेक स्टार्ट-अप 'ट्रिंग' में भी निवेश किया है।

उनका 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। साल 2023 में उन्होंने इसे लॉन्च किया था। उनके प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म 'दो पत्ती' थी। कृति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब साउथ इंडियन स्टार धनुष के साथ 'तेरे इश्क में' फिल्म में नजर आएंगी। इस मूवी का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है। कृति के पास 'कॉकटेल' मूवी भी है। फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के भी अहम रोल हैं।

करण कुंद्रा ने चमचमाती मर्सिडीज बेंज जी वैगन की तस्वीरें कीं शेयर

मशहूर टीवी एक्टर करण कुंद्रा अपने प्रोजेक्ट्स के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। करण ने हाल ही में एक चमचमाती कार खरीदी है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए दिखाया। उनकी नई कार मर्सिडीज बेंज जी वैगन है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। करण ने इंस्टाग्राम पर इस ब्लैक कलर की गाड़ी की तस्वीरें साझा की हैं, जिसके साथ उन्होंने सिर्फ एक अक्षर "G" लिखा।

इस गाड़ी में 3.0 लीटर का इनलाइन सिक्स-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 326 हॉर्सपावर और 700 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ये गाड़ी 2.5 टन के भारी वजन के बावजूद 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.4 सैकंड में पकड़ लेती है। इसका नाइट ब्लैक रंग इसे और भी आकर्षक बनाता है। इंटीरियर में प्रीमियम लेदर सीट्स, हाई-टेक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। करण के पास पहले से ही एक जीप रैंगलर रूबिकॉन है, जो अपनी ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए मशहूर है।

करण ने पिछले दिनों कलर्स टीवी पर खत्म हुए कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के खिताब पर कब्जा जमाया था। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव उनके जोड़ीदार थे। करण इससे पहले रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी नजर आए थे। करण लंबे समय से एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह