न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलास्का में तीन घंटे तक चली ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, जानिए बैठक में क्या हुआ

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तीन घंटे लंबी मुलाकात में क्या हुआ, जानिए पूरी डिटेल। यूक्रेन युद्ध, शांति प्रयास और मॉस्को न्यौते से जुड़े सभी अहम बिंदु पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 8:21:43

अलास्का में तीन घंटे तक चली ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, जानिए बैठक में क्या हुआ

यूक्रेन युद्ध को लेकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इस मीटिंग पर पूरी दुनिया की नजरें जमी थीं। हालांकि बंद कमरे में हुई इस बातचीत से यूक्रेन में युद्धविराम पर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला, लेकिन पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का निमंत्रण अवश्य दिया। रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर किसी प्रकार का निर्णायक परिणाम सामने नहीं आ सका।

ट्रंप-पुतिन की बैठक में प्रमुख घटनाक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकात एंकोरेज स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में आयोजित हुई। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद यह पुतिन की पहली बार किसी पश्चिमी देश में यात्रा थी। रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अलास्का पहुंचते ही पुतिन के चेहरे पर गहरी मुस्कान थी और वह आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। वहीं, ट्रंप की बॉडी लैंग्वेज भी सहज और सकारात्मक रही, उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान बनी रही। बैठक से पहले दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी साफ दिखाई दी। एयरबेस से पुतिन सीधे ट्रंप की ही लिमोज़ीन में बैठकर बैठक स्थल के लिए रवाना हुए।

इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लगभग तीन घंटे तक गहन बातचीत हुई। बैठक के बाद उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि हमारी बातचीत बेहद सकारात्मक और उपयोगी रही। उन्होंने ट्रंप को अलास्का समिट का प्रस्ताव रखने के लिए धन्यवाद भी दिया।

पुतिन ने यूक्रेन के वर्तमान हालात के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप से सहमत हूं, और यूक्रेन की सुरक्षा पर भी गंभीरता से विचार होना चाहिए। उम्मीद है कि कीव इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखेगा और कोई नकारात्मक कदम नहीं उठाएगा।” इसके साथ ही पुतिन ने अमेरिका और रूस के बीच रिश्तों में गिरावट को भी स्वीकार किया।

इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुतिन का धन्यवाद करते हुए बैठक को उपयोगी बताया। ट्रंप ने कहा कि कई मुद्दों पर दोनों पक्ष सहमत हुए, जबकि कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अभी भी एकराय नहीं बन पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नाटो और जेलेंस्की को बैठक की जानकारी देने के लिए फोन करेंगे और अब केवल कुछ मामूली बिंदु ही शेष हैं।

बैठक के दौरान पुतिन ने ट्रंप को संकेतों के माध्यम से मॉस्को आने का न्यौता भी दिया। दरअसल, जब ट्रंप ने मीटिंग के लिए पुतिन का धन्यवाद किया और आगे बातचीत की इच्छा जताई, तो पुतिन ने कहा, “अगली बार मॉस्को में।” इस पर ट्रंप ने भी सकारात्मक और स्वागतयोग्य प्रतिक्रिया दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत