न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कुली’ स्टार रजनीकांत का वर्कआउट करते वीडियो वायरल, हेमा ने बताई ‘बसंती’ के रोल से जुड़ीं ये खास बातें

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म कुली गुरुवार (14 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 2:49:31

2 News : ‘कुली’ स्टार रजनीकांत का वर्कआउट करते वीडियो वायरल, हेमा ने बताई ‘बसंती’ के रोल से जुड़ीं ये खास बातें

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'कुली' गुरुवार (14 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर फैंस में जैसा क्रेज नजर आ रहा था वही थिएटर्स में दिखा। फिल्म का बड़े पर्दे पर मजा लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 'कुली' ने ओपनिंग डे पर धांसू प्रदर्शन करते हुए देश में 65 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। रजनीकांत ने अपने सिनेमाई करिअर के 50 साल पूरे किए हैं और उन्हें चाहने वाले जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 'कुली' उनकी 171वीं फिल्म है। इस बीच इंटरनेट पर रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पर्दे पर दमदार एक्शन सीन और स्वैग से सीटियां बटोरने वाले ‘थलाइवा’ कसरत करते दिख रहे हैं।

रजनीकांत को 74 साल की उम्र में डंबल लेकर जिम में पसीना बहाते देख फैंस उन पर फिदा हुए जा रहे हैं। वे आज भी देश के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वीडियो किसी रिसॉर्ट का लग रहा है, जहां रजनीकांत आउटडोर जिम में लाल रंग की टी-शर्ट में वर्कआउट कर रहे हैं। वीडियो 26 सैकंड का है, जिसमें रजनीकांत अपने कोच के निर्देशों का पालन करते दिखाई दे रहे हैं। रजनीकांत इस तरह से अपनी हेल्दी फिजीक मेंटेन रखते हैं। वर्कआउट के साथ रजनीकांत अपनी डाइट पर भी फोकस करते हैं। डाइट और वर्कआउट के बैलेंस से वो खुद को एकदम फिट रखने की कोशिश करते हैं।

रजनीकांत के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। बता दें रजनीकांत अक्सर सुबह की सैर करते हुए नजर आते हैं। वे चेन्नई के पोएस गार्डन की सड़कों पर टहलते हुए कई बार दिखे हैं। 'कुली' के ऑडियो लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने स्वस्थ रहने के लिए सभी को व्यायाम करने की सलाह दी थी। रजनीकांत ने बताया था कि स्वस्थ रहने के लिए कई साल पहले ही वे धूम्रपान और शराब पीना छोड़ चुके हैं। रजनीकांत की अगली फिल्म डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की 'जेलर 2' है, जो अगले साल रिलीज होगी।

coolie,rajinikanth,south indian superstar rajinikanth,rajinikanth video,rajinikanth workout,rajinikanth fitness,Hema Malini,sholay movie,basanti,ramesh sippy,javed akhtar

हेमा मालिनी ने पहले रमेश सिप्पी को कर दिया था ‘शोले’ के लिए मना

एक्टिंग की दुनिया में बरसों तक जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी पिछले कुछ सालों से राजनीति के मैदान में रंग जमा रही हैं। वह मथुरा से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं। हेमा ने यूं तो अपने लंबे करिअर में कई कमाल के रोल किए हैं, लेकिन ‘शोले’ फिल्म के बसंती वाले किरदार से वह सबके दिलों-दिमाग पर छा गईं। इस बीच हेमा ने इस रोल को लेकर बातचीत की है। हेमा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मुझे पहली बार यह फिल्म ऑफर हुई थी, तो मैं इसे लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं थी। मैंने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से पूछा भी था, ‘क्या आपको यकीन है?

आप मुझे एक तांगे वाली का रोल, इतना छोटा रोल ऑफर कर रहे हैं?’ देखिए, मैंने उनके साथ पहले ‘अंदाज’ और ‘सीता और गीता’ में काम किया था, जहां मेरा डबल रोल था। तो जब उन्होंने कहा, ‘फिल्म में इतने सारे कलाकार हैं और तुम भी एक ही किरदार निभा रही हो,’ तो मुझे लगा कि यह एक छोटी सी भूमिका है। मैंने उनसे कहा कि यह मुझे प्रेरित नहीं करता लेकिन उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा कि बस हां कह दो वरना पछताओगी। मैंने ठीक यही किया और मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने उनकी बात सुनी। मैं थोड़ी उलझन में थी कि फिल्म में डायलॉग कैसे बोलूं।

फिर जावेद अख्तर मेरे साथ बैठे, उन्होंने सीन सुनाया और खुद उसे निभाया। मैंने उनके कहने के तरीके को अपनाया और उसमें अपनी शैली जोड़ी। इस तरह यह आज जैसी है वैसी बन गई। जब मैं किसी इवेंट में जाती हूं, तो बसंती का कोई डायलॉग बोले बिना मंच से उतर ही नहीं पाती। बसंती 50 साल पहले भी अपने जमाने से आगे थीं, एक लड़की जो तांगा चलाती है, वो एक सेल्फ-मेड महिला थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह