न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुतिन से मुलाक़ात के बाद ट्रंप का बदला रुख, भारत पर टैरिफ को लेकर नरम पड़े तेवर

पुतिन से मुलाक़ात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर रुख बदला। अलास्का बैठक बेनतीजा रही, लेकिन टैरिफ पर ट्रंप ने नरमी दिखाई। जानें पूरी रिपोर्ट और भारत की स्पष्ट रणनीतिक स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 9:24:34

पुतिन से मुलाक़ात के बाद ट्रंप का बदला रुख, भारत पर टैरिफ को लेकर नरम पड़े तेवर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई बैठक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। दोनों नेताओं के बीच कई घंटों चली बंद कमरे की वार्ता के बाद किसी भी मुद्दे पर सहमति बनना तो दूर, मतभेद जस के तस बने रहे। हालांकि इस बैठक का असर भारत पर भी साफ नज़र आया।

बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप, जो अब तक भारत पर टैरिफ को लेकर सख्त बयानबाज़ी कर रहे थे, अचानक बदले हुए लहजे में नज़र आए। उनसे जब भारत और टैरिफ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल इस पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि हालात बदले तो आने वाले दो-तीन हफ़्तों में अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर विचार किया जा सकता है।

ट्रंप का यू-टर्न बयान

फ़ॉक्स न्यूज़ से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “आज की बैठक के बाद मुझे इस समय किसी नए टैरिफ की ज़रूरत महसूस नहीं हो रही। संभव है कि दो या तीन हफ़्तों बाद इसकी ओर ध्यान देना पड़े, लेकिन फिलहाल नहीं। मुलाक़ात अच्छी रही।” यह बयान उनके पिछले तेवरों से बिल्कुल उलट था।

पहले दिखा चुके थे सख़्ती

याद दिला दें कि ट्रंप ने बीते महीने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर सख़्त पाबंदियों का ऐलान किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि रूस पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इसके बाद भारत पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया, जिसे कुछ ही समय बाद दोगुना कर दिया गया। इनमें से आधे शुल्क लागू हो चुके हैं, जबकि शेष 27 अगस्त से प्रभावी होंगे।

अलास्का सम्मेलन से पहले दिए एक इंटरव्यू में भी ट्रंप ने कहा था कि “रूस ने अपना एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया है।” उनका इशारा भारत की ओर था। उनका मानना था कि यदि टैरिफ और बढ़ाए गए तो यह रूस की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक साबित होगा।

अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान

इसी क्रम में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी संकेत दिए थे कि यदि अलास्का वार्ता में कोई ठोस परिणाम नहीं मिला, तो भारत पर और ज्यादा सेकेंडरी टैरिफ लगाए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “हमने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर सेकेंडरी टैरिफ लागू किए हैं। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता तो ये टैरिफ और भी बढ़ाए जा सकते हैं।”

बेसेंट ने भारत को “काफी कठोर रुख अपनाने वाला देश” बताते हुए कहा था कि चल रही व्यापार वार्ताओं में कई बिंदुओं पर मतभेद बने हुए हैं।

भारत का रुख साफ

दूसरी ओर, भारत ने लगातार स्पष्ट किया है कि भारत-अमेरिका रिश्ते केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रणनीतिक सहयोग की बुनियाद पर टिके हैं। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा था कि “भारत के किसी भी द्विपक्षीय संबंध को किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जा सकता।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?