न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस 2025 : आजादी के पर्व पर बॉलीवुड ने मनाया जश्न, शाहरुख-सलमान सहित इन सितारों ने ऐसे किया विश

आज शुक्रवार (15 अगस्त) को पूरा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। लोग अलग-अलग तरह से इस राष्ट्रीय पर्व का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 7:55:30

स्वतंत्रता दिवस 2025 : आजादी के पर्व पर बॉलीवुड ने मनाया जश्न, शाहरुख-सलमान सहित इन सितारों ने ऐसे किया विश

आज शुक्रवार (15 अगस्त) को पूरा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। लोग अलग-अलग तरह से इस राष्ट्रीय पर्व का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मिलकर ‘मन्नत’ में तिरंगा फहराया। शाहरुख ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वे और अबराम तिरंगे के साथ नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “हमारी आजादी हमारा सबसे बड़ा तोहफा है...हमारी प्रगति की कुंजी. आइए, हम अपना सिर ऊंचा रखें और दिल खुले। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं...जय हिंद!”

शाहरुख हर साल स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाते हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें वे देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ गाते नजर आ रहे हैं। ब्लैक शर्ट में सजे सलमान के चेहरे पर मुस्कान और वीडियो के अंत में हाथ जोड़कर किया गया नमस्ते उनके देशभक्ति के भाव को और भी खास बना देता है। वीडियो पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की बधाई।” जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें टाइगर तिरंगा पकड़े हुए देशभक्ति में डूबे और पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को उन्होंने 'जय हिंद' कैप्शन दिया है। विकी कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।” अनन्या पांडे ने तिरंगा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके चेहरे पर भारतीय होने का गर्व और खुशी साफ झलक रही है। कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने भी तिरंगा फहराया। उन्होंने बेटी इनाया के साथ तिरंगा लहराते हुए कई तस्वीरें शेयर करके फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता सोनू सूद को जब अटारी-वाघा बॉर्डर जाने का मौका मिला, तो उन्होंने अपनी फिल्म ‘फतेह’ की शूटिंग के दिनों की यादें ताजा कीं।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा करते हुए सोनू ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा लहराता नजर आ रहा है और उसमें जय हिंद लिखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘विश्वभर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करे। जय हिन्द!” वरुण धवन ने अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर-2' के पहले पोस्टर की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सनी देओल सैन्य वर्दी में देशभक्ति और जोश से भरे दिख रहे हैं। वरुण ने इसे कैप्शन दिया, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

अक्षय कुमार और अजय देवगन ने इन शब्दों में की अपनी भावनाएं जाहिर

करीना कपूर खान ने इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज की एक तस्वीर करके लिखा, “हमारे देश और इसकी अविश्वसनीय भावना को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” माधुरी दीक्षित ने भी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। साउथ इंडियन एक्टर राम चरण ने घर पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए एक वीडियो साझा किया है। अक्षय कुमार ने समुद्र तट से सफाई कर्मचारियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “जब हम अपने पैरों तले जमीन की परवाह करते हैं, तो आजादी और भी ज्यादा चमकदार लगती है।

मैं बीच पर वॉलीबॉल का आनंद ले रहा था, तभी मेरी मुलाकात इन असल जिंदगी के नायकों से हुई जो हमारे समुद्र तटों को साफ़ रख रहे हैं...सब मुस्कुरा रहे थे, दिल से।” अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट करके लिखा, “आजादी तोहफे में नहीं आई, इसकी कीमत है चुकाई। किसी ने कलम से बताई, तो किसी ने खून से सजाई। किसी ने जेल में जिंदगी बिताई, किसी ने भूखे पेट निभाई। किसी ने फांसी चूम के अपनाई, तो किसी की कुर्बानी इतिहास में न आई।

आजादी के हर सेनानी, हर क्रांतिकारी, हर देशभक्त को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। ऐ भारत, तेरे जैसा कोई नहीं।” सुनील शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कभी वह तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं, तो कभी सेना के जवानों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी सेना जैसी कोई ताकत नहीं, मुझे भारतवासी होने पर गर्व है। उन वीर जवानों को सलाम, जो हमारे देश की रक्षा करते हैं और हमें आजादी से जीने देते हैं। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” रणवीर सिंह झंडा लहराते नजर आए। राजकुमार राव ने राष्ट्रीय ध्वज की ओर चलते हुए अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी और हमारे देश की रक्षा में उनके अटूट साहस, समर्पण और निस्वार्थ बलिदान के लिए हमारे भारतीय सशस्त्र बलों का हार्दिक आभार। जय हिंद।”

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान! स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।” अभिषेक बच्चन ने लिखा, “हमारे दिलों में आजादी, हमारी आत्माओं में गर्व। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!” एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने झंडा फहराने का एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हेमा मालिनी ने मथुरा स्थित आवास की बालकनी से मित्रों और सहकर्मियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह