न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरी में देखने को मिलता है विभिन्न स्वाद का मिश्रण, जाएं तो जरूर उठाएं इन स्थानीय भोजन का लुत्फ़

भारत ने खानपान के मामले में महारथ हासिल की हुई है। यहाँ हर थोड़ी दूर चलने पर खानपान का तरीका तो छोड़िए खाना बनाने की विधि तक बदल जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Apr 2023 11:31:38

पुरी में देखने को मिलता है विभिन्न स्वाद का मिश्रण, जाएं तो जरूर उठाएं इन स्थानीय भोजन का लुत्फ़

भारत ने खानपान के मामले में महारथ हासिल की हुई है। यहाँ हर थोड़ी दूर चलने पर खानपान का तरीका तो छोड़िए खाना बनाने की विधि तक बदल जाती है। भारत के हर पर्यटन स्थल पर आपको भोजन का अलग जायका देखने को मिल जाएगा फिर वह चाहे कोई हिल स्टेशन हो या धार्मिक स्थल। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं भारत के प्रमुख चार-तीर्थ स्थलों में से एक ओडिशा में स्थित पुरी की। यह अपनी वास्तुकला, मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इसी के साथ ही पुरी को अपने स्थानीय भोजन के लिए भी जाना जाता हैं। यहां आपको मीठे, तीखे, खट्टे स्वादों का मिश्रण देखने को मिलेगा। हम आपको यहां पुरी के प्रसिद्द स्थानीय भोजन की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए। आइये जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

खिचडी

खिचड़ी बहुत आम व्यंजन है, जो भारत के लगभग हर राज्यों में और सभी घरों में आम रूप से बनते हैं। लेकिन, पुरी में खिचड़ी प्रमुख व्यंजन है क्योंकि यहां पर भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का ही भोग लगाया जाता है। यहां पर खिचड़ी को शुद्ध घी में चावल, दाल और साग सब्जियों को मिलाकर पकाया जाता है, जो अद्वितीय स्वाद लाता है। यही कारण है कि यहां पर खिचड़ी का स्वाद आपको अन्य जगह की तुलना में काफी अलग-अलग सकता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

एंडुरी पीठा
भारत में बनने वाली ज्यादातर मिठाइयों में नारियल का खूब इस्तेमाल किया जाता है और पुरी में भी इसका खूब प्रयोग किया जाता है। एंडुरी पीठा बनाने के लिए भुने हुए नारियल में गुड़ और कुछ मसालों मिलाए जाते हैं। जिसके बाद उसको हल्दी के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है। पीठा बनाने के पारंपरिक तरीकों की वजह से इसका स्वाद बना रहता है। खाने में ये डिश बेहद स्वादिष्ट होती है। खास बात ये भी है कि ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में चढ़ाए जाने वाले तमाम तरह के पीठा में एंडुरी पीठा भी शामिल होता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

चुंगडी मलाई

यदि आप उड़ीसा के आसपास के किसी राज्य से हैं या उड़ीसा के रहने वाले हैं, तब तो आपने इस व्यंजन का नाम सुना ही होगा लेकिन यदि आप किसी अन्य दूर राज्य से हैं तो शायद यह व्यंजन आपके लिए अलग स्वाद का अनुभव होगा। यह व्यंजन ना केवल पुरी में बल्कि उड़ीसा का एक लोकप्रिय व्यंजन है। यह एक तरह का मलाईदार करी होता है जिसे नारियल के दूध से बनाया जाता है और इसमें अद्वितीय स्वाद लाने के लिए कई प्रकार के मसाले भी ऐड किए जाते हैं और फिर इस करी को चावल के साथ परोसा जाता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

बड़ी चूरी

पुरी में बड़ी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि बाकी देश में उपमा। इस शानदार डिश को दो भागों में बनाया जाता है। सबसे पहले लाल मसूर की दाल को धूप में सुखाया जाता है जिसके बाद उसके छोटे छोटे डंपलिंग बनाकर धीमी आंच पर फ्राई किया जाता है। फ्राई किए जाने के बाद इन्हें क्रश किया जाता है। जिसके बाद इसको कटे हुए प्याज, लहसुन, लौंग और हरी मिर्च के साथ मिला दिया जाता है। इस डिश का सबसे उम्दा स्वाद लेने के लिए आपको इसको चावल के साथ खाना चाहिए। ओडिशा के सबसे पारंपरिक व्यंजनों में शुमार इस डिश को आपको जरूर चखना चाहिए।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

मचा घांत

यदि आप मांसाहारी खाने के शौकीन हैं, तो आप उड़ीसा में इस स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन के स्वाद का आनंद ले सकते हैं। यह मछली से तैयार लोकप्रिय और उड़ीसा में साधारण रुप से बनने वाला व्यंजन है। प्याज, आलू, लहसुन और अन्य कई प्रकार के मसालों के मिश्रण से तैयार ग्रेवी में तली हुई मछली डालकर व्यंजन को तैयार किया जाता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

छेना पोडा

छेना पोड़ा उड़ीसा के हर एक नुक्कड़ और कोने में बेचा जाने वाला मिठाई है जो विशेष रुप से जगन्नाथ मंदिर में भोग लगाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। माना जाता है यह भगवान जगन्नाथ की पसंदीदा मिठाई भी है यही कारण है कि यहां पर यह मिठाई बहुत अत्यधिक मात्रा में बिकती है। उड़ीसा का यह एक स्थानीय मिठाई है, जिसे दूध से बनाए गए छेना,सूजी और चीनी इत्यादि को भूनकर बनाया जाता है। इसे बनाने में काफी समय लगता है क्योंकि इन सभी मिश्रण को तब तक भूंजा जाता है जब तक की यह लाल ना हो जाए।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

बेसरा

बेसरा को आप ओडिशा की पारंपरिक मिक्सड वेजिटेबल के रूप में समझ सकते हैं। इस डिश को बनाने में आलू, सीताफल, केला और पपीते का खूब इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले सब्जियों को काटकर इन्हें प्याज, लहसुन, जीरा, सूखी मिर्च और सरसों के साथ सुनहरा होने तल भूना जाता है। वैसे देखा जाए तो ये सभी मसाले ओडिशा के लगभग सभी व्यंजनों ने इस्तेमाल किए जाते हैं। सब्जियों के अच्छे से पक जाने के बाद ऊपर से धनिया डालकर खाया जाता है। ये डिश बनाने और खाने दोनों में बढ़िया लगती है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

कनिका
कनिका उड़ीसा में विशेष रूप से परोसा जाने वाला एक मीठा पुलाव है। इसे भगवान जगन्नाथ के 56 भोग में से एक माना जाता है। इस भोजन को उड़ीसा में चिकन या मटन करी के साथ परोसा जाता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

पखला भाटा

गर्मियों के दौरान पुरी की यात्रा करते समय ठंडक का आनंद लेने के लिए पखला भाटा व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं जिसे उड़ीसा के लगभग हर घर में दैनिक रूप से बनाया जाता है। इसे पके हुए चावल और दही को साथ में कई घंटों तक भिगोकर छोड़ दिया जाता है और फिर यह व्यंजन तैयार होता है जिसे तली हुई मछली, आलू, पापड़ जैसी चीजों के साथ परोसा जाता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

दालमा

ये डिश असल में एक तरह की करी है जिसको तूर दाल, चना दाल, कद्दू, आलू, बैगन और तरह तरह की अन्य सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है नारियल जो इस डिश में जान डाल देता है। दालमा को आप वैसे तो रोटी के साथ भी खा सकते हैं लेकिन यदि आप ओडिशा में चलने वाले तरीके से चलना चाहते हैं तो आपको इसको चावल के साथ खाना चाहिए। दालमा एक तरह से उडिया लोगों की भाषा में दाल का एक रूप है जिसको घर घर में पसंद किया जाता है। पुरी की ये डिश ना केवल बनाने में बेहद आसान है लेकिन पौष्टिक गुणों से भी भरपूर है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

सनतुला

सनतुला हरि सब्जियों को उबालकर बनाया जाने वाला एक सब्जी है। इस सब्जी में आलू, कच्चे पपीते, टमाटर, बैंगन से लेकर अन्य कई प्रकार के सब्जियों का मिश्रण होता है जिस कारण यह काफी पोस्टिक सब्जी होता है और इसके स्वाद भी काफी लाजवाब होते हैं। इस सब्जी को कम तेल और कम मसालों के साथ तैयार किया जाता है।

puri street food,famous food of puri,puri cuisine,best food in puri,puri seafood,puri prasad,puri food guide,traditional food in puri,vegetarian food in puri,local food in puri

खाजा

यदि आप पुरी में हैं और खाजा नहीं खाया तो आप पुरी की सबसे मजेदार डिश खाने से चूक गए हैं। खाजा एक तरह की मीठी डिश है। जिसको बनाने के लिए मैदा और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। मैदा में चीनी मिलाकर उसकी तमाम परतें बना दी जाती हैं। बाद में इसको हल्का फ्राई कर दिया जाता है। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में चढ़ाई जाने वाली सभी चीजों में खाजा भी काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा पुरी आने वाले बंगाली टूरिस्टों के बीच भी इस डिश को खूब पसंद किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल