न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: चशोती में बादल फटने से 12 मौतें, राहत-बचाव अभियान जोर-शोर से जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती में गुरुवार को बादल फटने से 12 लोगों की मौत, भारी बाढ़ और तबाही। प्रशासन और राहत दल बचाव कार्य में जुटे, मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 4:00:57

जम्मू-कश्मीर: चशोती में बादल फटने से 12 मौतें, राहत-बचाव अभियान जोर-शोर से जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती क्षेत्र में गुरुवार को अचानक बादल फटने की घटना हुई, जिससे भारी तबाही मची। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं नुकसान का पैमाना बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित इलाकों में बाढ़ फैल गई है और राहत-बचाव अभियान तेजी से जारी है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा से इस घटना की जानकारी मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से संपर्क कर राहत कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चशोती क्षेत्र में भीषण बादल फटने से जनहानि और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

सुनील शर्मा ने कहा कि किश्तवाड़ में नुकसान का सही आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है, लेकिन स्थिति गंभीर है। उन्होंने उपराज्यपाल से संपर्क कर एनडीआरएफ टीम की तैनाती की मांग की है। उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि चशोती में बाढ़ मुख्य रूप से मचैल माता यात्रा मार्ग के आसपास आई है और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 4-6 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बौछारों की संभावना जताई है। कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, पुंछ, राजौरी, रियासी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों में अचानक तेज बारिश, बादल फटने, भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा है। लोगों को ढीली संरचनाओं, बिजली के खंभों और पुराने पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने वुलर झील, डल झील और अन्य जलाशयों में नौका विहार, शिकारा सवारी और अन्य गतिविधियों को स्थगित करने की चेतावनी भी जारी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत