न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवामहल देखे बिना अधूरी हैं जयपुर की यात्रा, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

राजस्थान को कई राजाओं और रजवाड़ों की ऐतिहासिक भूमि के नाम से जाना जाता है। पर्यटन के तौर पर भी राजस्थान में ज्यादातर किलों और महलों को ही तरजीह दी जाती हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पर्यटक कई इमारतों का दीदार करने पहुचते हैं जिसमें से एक हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 10:52:15

हवामहल देखे बिना अधूरी हैं जयपुर की यात्रा, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

राजस्थान को कई राजाओं और रजवाड़ों की ऐतिहासिक भूमि के नाम से जाना जाता है। पर्यटन के तौर पर भी राजस्थान में ज्यादातर किलों और महलों को ही तरजीह दी जाती हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पर्यटक कई इमारतों का दीदार करने पहुचते हैं जिसमें से एक हैं हवामहल जिसके बिना जयपुर की यात्रा अधूरी मानी जाती हैं। हवा महल को 'पैलेस ऑफ विंड्स' के नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी गुलाबी रंग की बालकनियों और जालीदार खिड़कियों के लिए लोकप्रिय है, जहां से आप इस शहर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हवामहल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान भी कर सकती हैं।

hawa mahel,jaipur,about hawa mahel,rajasthan tourism

सर के ताज का आकार

क्या आपको मालूम है कि हवा महल को सर के ताज के आकर में बनाया है, और इसके पीछे एक कहानी है। नहीं जानते ना! तो चलिए जानते हैं। हवा महल को हमेशा भगवन श्री कृष्णा से जोड़ कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस इमारत को बनवाने वाले राजा सवाई प्रताप सिंह श्री कृष्णा भगवन के प्रति बहुत ही भक्ति और श्रद्धा रखते थे, जिसकी वजह से उन्होंने हवा महल को श्री कृष्णा के ताज के समान बनवाया।

बिना किसी नींव के बनी है इमारत

हवा महल के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि पूरी इमारत बिना किसी ठोस नींव के रखी गई है। हालांकि हवा महल दुनिया के गगनचुंबी इमारतों की तुलना में उतना लंबा नहीं है, लेकिन इसे बिना किसी नींव के दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक माना जाता है।

hawa mahel,jaipur,about hawa mahel,rajasthan tourism

नामकरण का रहस्य

हवा महल का नाम हवा महल ही क्यों रखा गया इसका भी एक बड़ा रोचक तथ्य है। इतिहास में ऐसा उल्लेख है कि हवा महल का नाम यहां की 5वीं मंजिल के नाम पर रखा है, क्योंकि 5वीं मंजिल को हवा मंदिर के नाम से जाना जाता था, इसीलिए इसका नाम हवा महल पड़ा।

87 डिग्री के कोण पर झुकी इमारत

पिरामिड के आकार के कारण यह स्मारक सीधी खड़ी है। यह पांच मंजिला इमारत है, लेकिन ठोस नींव की कमी के कारण यह घुमावदार और 87 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इसके अलावा, इसका विशिष्ट गुलाबी रंग, जो प्राकृतिक बलुआ पत्थर की वजह से है, जयपुर को इसका उपनाम, यानी गुलाबी शहर इसी की वजह से मिला है।

खिडकियों की संख्या

क्या आपको मालूम है कि इस महल में कितनी खिड़कियां है। अगर नहीं जानते तो, अब ये जान के लिए इस महल में लगभग 953 खिड़कियां हैं। इतने सारे खिड़की को बनाने का अर्थ था कि इस महल में हमेशा साफ हवा आते रहे और कभी गर्मी का अनुभव नहीं हो। गर्मियों के मौसम में जयपुर में चिलचिलाती गर्मी होती है। लेकिन फिर भी ये महल खूब ठंडा रहता है। इसकी वजह है यहां कि खूब सारी खिड़कियां जहां से हवा अंदर आती है और इस जगह को ठंडा रखती है।

hawa mahel,jaipur,about hawa mahel,rajasthan tourism

महिलाओं के लिए बनाई गई खिड़कियां

एक अन्य धारणा यह कि हवा महल को विशेष रूप से राजपूत परिवार के सदस्यों और खास कर महिलाओं के लिए बनवाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि जो 953 खिड़कियां बनाई गई थीं उन खिड़कियों से बिना किसी रोक-टोक के शहर के नजारों को महिलाएं देख सकें इसलिए इतनी सारी खिड़कियों को बनवाया गया है।

छत पर जाने के लिए नहीं है सीढ़ी

अभी तक तो आपको मालूम चल ही गया होगा कि हवा महल में 5 मंजिला इमारत है लेकिन, क्या आपको यह मालूम है कि इस इमारत में ऐसी कोई भी सीढ़ी नहीं हैं जिसके सहारे इसकी छत पर जाया जा सके। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस इमारत की सभी मंजिलों पर जाने के लिए ढलान किए हुए रास्ते के सहारे ही जाना होता है।

कला का अनूठा नमूना

एक ऐसा भी रोचक तथ्य है कि ये देश में कुछ उन महलों और इमारतों में से एक है जिन्हें हिंदू राजा ने मुगल और राजपुताना वास्तुकला शैली के इस्तेमाल से बनवाया है। इसलिए ये कला का अनूठा नमूना है। हवा महल में अंदर जाने के लिए सामने से प्रवेश द्वार नहीं है, आपको सिटी पैलेस की तरफ से एंटर करना होगा। फ्रंट में आपको कोई दरवाजा दिखाई नहीं देगा।

मरम्मत पर खर्चा

सवाई प्रताप सिंह द्वारा सन् 1799 में बनवाए गए इस महल की वर्ष 2005 में यानी लगभग 50 साल के बाद मरम्मत करवायी गई थी। जिसमें लगभग 45,679 लाख रुपये खर्च हुए थे। हालांकि, ये आंकड़ा राजस्थान के किसी अधिकारी से नहीं बल्कि एक लेख से लिया गया है, जो कम और अधिक भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट