न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिर्गी : गंभीर मस्तिष्क विकारों में होती है गिनती, इन 5 आसान योग से बीमारी दूर करने में मिलेगी मदद

ऐसे में मिर्गी से बचने और इसके उपचार के लिए योग एक सटीक और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 11:45:31

मिर्गी : गंभीर मस्तिष्क विकारों में होती है गिनती, इन 5 आसान योग से बीमारी दूर करने में मिलेगी मदद

मिर्गी से अधिकतर लोग भली-भांति परिचित होंगे, लेकिन इससे कैसे निपटा जाए, इसके बारे में शायद कम लोगों को ही पता हो। इसकी गिनती गंभीर मस्तिष्क विकारों में होती है, जो किसी को भी, किसी भी समय अपना शिकार बना सकता है। हालांकि, इसके उपचार के कई आधुनिक विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इनके दुष्परिणाम इस समस्या को और भी जटिल बना सकते हैं। ऐसे में मिर्गी से बचने और इसके उपचार के लिए योग एक सटीक और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

yogasan for fits,healthy living,health tps

1.उत्तन्नासन

कैसे करें :
*सबसे पहले समतल जगह पर योग मैट बिछा लें।
*अब सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
*अब अपने हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं।
*अब हाथों को बिना मोड़े, सामने की तरफ झुकें।
*फिर दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठों को छूने का प्रयास करें। ध्यान रहे घुटने बिलकुल भी न मुड़ें।
* अपनी क्षमता अनुसार अपने सिर को घुटनों के पास ले जाएं।
* जब इतनी प्रक्रिया को आसानी से कर लें, तब अपने हाथों को पैरों के पीछे की ओर ले जाकर ऐड़ी के ऊपरी हिस्से को पकड़ने की कोशिश करें।
*अब इस मुद्रा में कुछ देर बने रहने का प्रयास करें।
*फिर धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
*इस चक्र को 4-5 बार किया जा सकता है।

yogasan for fits,healthy living,health tps

2.मत्स्यासन
कैसे करें :
*सबसे पहले फर्श पर योग मैट बिछा लें।
* अब पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
* अब धीरे-धीरे पीछे की और झुकें और पीठ के बल लेट जाएं।
* अब दाएं (Right) हाथ से बाएं (Left) पैर को पकड़ें और बाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें।
* अब गहरी सांस लेते हुए सीने को उठाने की कोशिश करें, ध्यान रहे कि इस दौरान सिर जमीन से लगा हुआ होना चाहिए।
*अब इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक बने रहने का प्रयास करें।
*अब सांस छोड़ते हुए अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
* इस योग चक्र को 2-3 बार किया जा सकता है।

yogasan for fits,healthy living,health tps

3.बालासन
कैसे करें :
* सबसे पहले एक समतल जगह पर योग मैट बिछा लें।
* अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं।
* ध्यान रहे कि कूल्हों को एड़ियों पर ही रखना है।
*अब आगे की ओर झुककर माथे को जमीन पर लगाने की कोशिश करें।
* अब अपने हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर उठाते हुए जमीन पर रखें।
*इस दौरान हथेली जमीन से चिपकी हुई होगी।
* अब धीरे से सीने पर जांघों के जरिए दबाव दें।
* अब अपनी क्षमतानुसार कुछ देर इसी मुद्रा में रहें।
*अब धीरे-धीरे उठकर सामान्य स्थिति में बैठ जाएं।
* इस योग चक्र को करीब 3-5 बार किया जा सकता है

yogasan for fits,healthy living,health tps

4.कपोतासन
कैसे करें :
*सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
* इसके बाद घुटने के बल खड़े हो जाएं।
*अब अपने हाथों को सामने की ओर से ऊपर उठाकर शरीर को वक्र का आकार देते हुएnपीछे की ओर ले जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन से टिका दें।
*इस स्थिति में हथेलियां जमीन से चिपकी हुई होगी और शरीर वक्र की स्थिति में होगा।
* अब इसी मुद्रा में रहते हुए अपने सिर को एडियों के बीच रखने की कोशिश करें।
* अब अपने दोनों हाथों से पैरों की एडियों को पकड़ें।
* अपनी क्षमतानुसार इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
* अब धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
* इस चक्र को दो से तीन बार किया जा सकता है।

yogasan for fits,healthy living,health tps

5. पवनमुक्तासन
कैसे करें :
*सबसे पहले एक समतल जगह पर योग मैट बिछा लें।
* अपनी पीठ के बल लेट जाएं और पैरों की बीच की दूरी को कम करें।
*अब गहरी सांस लें और पैरों को उठाकर घुटनों से मोड़ लें।
* अब आप अपनी बाहों से घुटनों को कस कर पकड़ लें।
* अब सांस छोड़ते हुए, घुटनोंं को सीने के पास लाने की कोशिश करें।
* अब सिर को उठाएं और घुटनों को ठोड़ी (Chin) से स्पर्श कराने का प्रयास करें।
* इस मुद्रा में कुछ देर रहें।
* अब धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
* इस योग चक्र को 3-5 बार किया जा सकता है

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग