न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Heart Day: धूम्रपान से युवाओं का दिल हो रहा कमजोर, बनता हार्ट अटैक की बड़ी वजह; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

आज के समय में युवाओं में स‍िगरेट पीने की लत बढ़ती जा रही है साथ ही धूम्रपान की लत से हृदयाघात के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज के समय में 40 वर्ष से कम उम्र के सभी हार्टअटैक के मरीजों में से 33% मामलों की वजह धूमपान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 11:12:28

World Heart Day: धूम्रपान से युवाओं का दिल हो रहा कमजोर, बनता हार्ट अटैक की बड़ी वजह; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

आज के समय में युवाओं में स‍िगरेट पीने की लत बढ़ती जा रही है साथ ही धूम्रपान की लत से हृदयाघात के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज के समय में 40 वर्ष से कम उम्र के सभी हार्टअटैक के मरीजों में से 33% मामलों की वजह धूमपान है। विशेषज्ञों के अनुसार धूमपान करने से हृदय में कोलेस्ट्रॉल जमने का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बाद में है धमनियों पर थक्के के रूप में जमा हो जाता है। एक ऐसी स्थिति आती है जब कोलेस्ट्रॉल की लेयर फट जाती है। बाद में यही हृदयाघात की वजह बनता है। वहीं ड्रग का सेवन करने से धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे हृदय को ऑक्सीजन और रक्त नहीं पहुंच पाता। ऐसे में अचानक हृदय आघात हो जाता है। युवाओं में धूमपान और ड्रग लेने की बढ़ती लत ही हृदय आघात की सबसे बड़ी वजह है।

world heart day,world heart day 2022,smoking,heart attack in teenager,smoking side effects,healthy heart tips,heart care tips

धूमपान करने से हार्ट में कोलेस्ट्रॉल अधिक जमने लगा

केजीएमयू में लॉरी के डॉक्टर अक्षय प्रधान का कहना है की धूमपान करने से हार्ट में कोलेस्ट्रॉल अधिक जमने लगता है। यह धीरे-धीरे इकट्ठा होकर कोलेस्ट्रोल का थक्का बना लेता है। बाद में अधिक दबाव से कोलेस्ट्रॉल की लेयर फट जाती है। ऐसे में सारी गंदगी धमनियों और वॉल्व के अंदर प्रवेश कर जाती है। इससे हार्ट में ब्लॉकेज आ जाता है फिर यही हृदयाघात का मुख्य कारण बनता है। इसके अतिरिक्त क्लॉटिंग के ऊपर काफी ज्यादा सूजन हो जाती है। इससे ऊपर का कवर टूट जाता है। सारा कचड़ा हृदय की धमनियों में फंस जाता है। इस ब्लॉकेज से हृदयाघात हो जाता है।

world heart day,world heart day 2022,smoking,heart attack in teenager,smoking side effects,healthy heart tips,heart care tips

धड़कन बढ़ने के साथ सिकुड़ने लगती हैं धमनियां

लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ भुवन चंद्र तिवारी का कहना है कि अधिक धूमपान व तंबाकू में निकोटीन की वजह से हार्ट की आर्टरी में कोलेस्ट्रॉल तेज़ी से जमता है। इससे धड़कन भी बढ़ने लगती है। आगे चलकर यही कृपया घात की वजह बनता है। वहीं ड्रग की कोकीन दिल की धमनियों को सिकोड़ देती है। इससे तत्काल ही हृदयाघात होने की आशंका प्रबल हो जाती है। इसलिए युवाओं को धूमधाम से बचना चाहिए। योगा, कसरत, व्यायाम इत्यादि करना चाहिए। तला-भुना, मिर्च-मसाला, मैदा खाने से परहेज करना चाहिए।

धूम्रपान की लत से बच्‍चे को कैसे बचाएं?


अगर बच्‍चे के कपड़े या सांस से तंबाकू की स्‍मेल आ रही है तो समझ जाएं क‍ि आपका बच्‍चा तंबाकू की लत का श‍िकार है। अगर आपके बच्‍चे के नाखून या हाथ नीले नजर आते हैं या होंठ नीले और काले हो जाते हैं तो भी ये धूम्रपान के लक्षण हो सकते हैं।

आप इन तरीकों से बच्‍चे के धूम्रपान की लत छुड़वा सकते हैं-

- धूम्रपान की लत छुड़ाने के ल‍िए आप बच्‍चे को अलग-अलग एक्‍ट‍िव‍िटीज में ब‍िजी रखें। आपको उसे ज्‍यादा से ज्‍यादा समय के ल‍िए अच्‍छे काम के बीच ब‍िजी रखना है।

- बच्‍चों में धूम्रपान की लत को छुड़ाने के ल‍िए आपको पेर‍िट‍िंंग ट‍िप्‍स को भी फॉलो करना होगा क्‍योंक‍ि इस उम्र में बच्‍चे ज‍िद्दी होते हैं आप उन्‍हें डाटकर आदत नहीं छुड़वा सकते, इस दौरान प्‍यार से पेश आएं और उनसे खुलकर इस बारे में बात करें।

- इसके अलावा आप धूम्रपान की लत छुड़ाने के ल‍िए मेड‍िकल काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं। आपको बच्‍चे को स‍िगरेट की लत छुड़ाने के ल‍िए बच्‍चे को स‍िगरेट पीने के नुकसान के बारे में भी जानकारी देनी चाह‍िए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन