Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में कोरोना संक्रमित सदस्य... लक्ष्ण के बावजूद अन्य सदस्यों की Corona रिपोर्ट आ रही है नेगेटिव, एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

देश में कोरोना की तीसरी लहर के चलते कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव होता है, साथ ही अन्य सदस्य को भी कोरोना के लक्षण होते हैं, लेकिन जब जांच कराने के लिए जाते है तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 1:56:39

घर में कोरोना संक्रमित सदस्य... लक्ष्ण के बावजूद अन्य सदस्यों की Corona रिपोर्ट आ रही है नेगेटिव, एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

देश में कोरोना की तीसरी लहर के चलते कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव होता है, साथ ही अन्य सदस्य को भी कोरोना के लक्षण होते हैं, लेकिन जब जांच कराने के लिए जाते है तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

सैंपल इकट्ठा करने में गलती?

इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के डॉ विजय दत्ता ने कहा, 'एक परिवार में कुछ सदस्य आरटीपीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) में कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं। जबकि कुछ सदस्यों में लक्षण होने के बावजूद भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है, इसके पीछे एक वजह सैंपल इकट्ठा करने में गलती भी हो सकती है। अगर सही प्रक्रिया अपनाई जाती है। सैंपल सही से लिया जाता है। इसे 2-5 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखकर ले जाया जाए, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है।'

वीपी माइक्रोबायोलॉजिस्ट जेनेस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक डॉ अल्पना राजदान के मुताबिक, 'अगर स्वाब ठीक से नहीं लिया गया या स्वाब टेस्ट के दौरान लिए गए सैंपल में पर्याप्त मात्रा में वायरल के पार्टिकल नहीं आए, तो टेस्ट निगेटिव आ जाता है।'
कब कराना चाहिए कोरोना टेस्ट?

कोरोना के मामले में इन्क्यूबेशन काफी अहम है। वायरस के इन्क्यूबेशन का मतलब है, जब शरीर में वायरस जाता है, तो वह विकसित होने में कुछ समय लेता है। डॉ विजय दत्ता के मुताबिक, 'कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के निगेटिव आने की दूसरी वजह ये है कि जब आप आरटीपीसीआर उस वक्त कराते हैं, जब वायरस इन्क्यूबेशन की स्थिति में होता है, या शरीर में यह विकसित नहीं हो पाता, तो रिपोर्ट निगेटिव हो सकती है।'

आईएम कोच्चि केरल के कोविड टास्क फोर्स के क्लिनिकल रिसर्चर डॉ राजीव के मुताबिक, 'ओमिक्रॉन के मामले में वायरस के लक्षण दिखने में 3-6 दिन का समय लगता हैं। अगर लक्षण के पहले दिन आप कोरोना रिपोर्ट कराते हैं, तो रिपोर्ट निगेटिव आएगी।' कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन्क्यूबेशन में ज्यादा समय भी लग सकता है। डॉ राजदान के मुताबिक, 'इन्क्यूबेशन का औसत समय 4-6 दिन है। इस दौरान वायरस शरीर में विकसित हो रहा होता है। भले ही पीसीआर तकनीक बेहद संवेदनशील है। फिर भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के लिए निश्चित सीमा में वायरल पार्टिकल का सैंपल में आना जरूरी है। लक्षण आने के 6 दिन बाद का समय जांच के लिए अहम है। हालांकि, इससे पहले भी कई लोग पॉजिटिव आ जाते हैं।'

डॉ राजीव के मुताबिक, 'ओमिक्रॉन में बड़ी संख्या में लोगों को लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ILBS सीरीज के कोरोना मरीजों में 54-72% मरीजों में लक्षण नहीं हैं। ऐसे केस में हमें नहीं पता होता कि लक्षण का पहला दिन कब होता है। ऐसे में अगर इंफेक्टिव फेज निकल जाता है, तो कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology