न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानवर को बचाने की कोशिश में पलटा तेल टैंकर, रिसते तेल पर टूट पड़े लोग

सिरोही के स्वरूपगंज क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में तेल से भरा टैंकर पलट गया। हजारों लीटर तेल सड़क और खेतों में फैल गया, जिसे भरने के लिए ग्रामीण डिब्बे-केन लेकर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 23 Feb 2026 3:55:22

जानवर को बचाने की कोशिश में पलटा तेल टैंकर, रिसते तेल पर टूट पड़े लोग

सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना इलाके में सोमवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। धनारी स्थित होटल चेतना के निकट तेल से लदा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय अस्पताल, सिरोही भेजा गया। बताया जा रहा है कि टैंकर गांधीधाम (गुजरात) से सिरोही की दिशा में आ रहा था और उसमें बड़ी मात्रा में तेल भरा हुआ था।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब होटल चेतना के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। स्वरूपगंज थाने के हेड कांस्टेबल सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक ने जानवर को टक्कर से बचाने के लिए वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन भारी टैंकर संतुलन खो बैठा और पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर तेल सड़क पर फैल गया और पास के खेतों की ओर बहने लगा।

तेल बहता देख आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। कई लोग अपने साथ डिब्बे, बाल्टियां और केन लेकर आए और बह रहे तेल को भरने लगे। स्थिति कुछ समय के लिए अनियंत्रित होती नजर आई। सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर वहां से हटाया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को खाली कराया।

संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया, ताकि किसी प्रकार की आग या दूसरी दुर्घटना की आशंका न रहे। सड़क पर फैले तेल को हटाने और सफाई कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। प्रशासन ने टैंकर को सीधा करने और रास्ते से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

गनीमत यह रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और कोई अन्य जनहानि नहीं हुई। हालांकि यदि समय रहते हालात काबू में नहीं आते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल