न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दिल दहला देने वाला मंजर, एक आंगन से उठीं 5 अर्थियां; मासूम आयुष की देह देख सन्न रह गया गांव

राजस्थान के पाली जिले में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा। एक आंगन से उठीं पांच अर्थियां, 4 साल के आयुष की मौत ने पूरे भावनगर को झकझोर दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 22 Feb 2026 2:06:33

राजस्थान में दिल दहला देने वाला मंजर, एक आंगन से उठीं 5 अर्थियां; मासूम आयुष की देह देख सन्न रह गया गांव

Rajasthan के पाली जिले के भावनगर गांव में ऐसा शोक पसरा है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। पूरा गांव गहरे मातम में डूबा है। 21 फरवरी को Gujarat के मेहसाणा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को जब उनके पार्थिव शरीर पैतृक गांव भावनगर लाए गए, तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

एक ही आंगन में जब पांच अर्थियां सजीं, तो वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम हो उठीं। चार साल के मासूम आयुष का निर्जीव शरीर देखकर लोग खुद को संभाल नहीं पाए। गांव का माहौल इतना शोकपूर्ण है कि किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। हर गली में सन्नाटा और हर चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा है।

खुशियों से मातम तक का सफर

कुमावत परिवार कुछ ही घंटे पहले तक खुशियों में डूबा हुआ था। वे पाली जिले के मनिहारी गांव में अपनी बहन का मायरा (भात) भरने पहुंचे थे। पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद परिवार के सदस्य अपनी दूसरी बहन का मायरा भरने के लिए अहमदाबाद की ओर रवाना हुए थे।

लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। शनिवार तड़के मेहसाणा के उनावा क्षेत्र के पास उनकी मिनीवैन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले

इस दर्दनाक दुर्घटना में रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाशभाई कुमावत, बुजुर्ग मथुरादेवी कुमावत और चार वर्षीय आयुष कुमावत की जान चली गई। परिवार के एक साथ पांच सदस्यों के यूं चले जाने से पूरा गांव स्तब्ध है।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी भावनगर पहुंचे। पाली के एसडीएम विमलेंद्र राणावत समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शोक संतप्त परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। गांव में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल तैनात किया गया।

एक साथ उठीं पांचों अर्थियां

रविवार को जब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, तो भावनगर गांव मानो थम सा गया। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में एक साथ पांचों अर्थियां श्मशान घाट के लिए रवाना हुईं। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ यह दर्शा रही थी कि परिवार गांव में कितना सम्मानित था।

श्मशान में एक-एक कर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जा रही हैं। दो चिताओं को मुखाग्नि दी जा चुकी है, जबकि बाकी की प्रक्रिया जारी है। चार साल के आयुष की चिता जलती देख हर आंख भर आई।

इस हृदयविदारक हादसे ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे भावनगर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। खुशियों से भरा घर पल भर में वीरान हो गया, और गांव में पसरा यह मातम शायद लंबे समय तक लोगों के दिलों में टीस बनकर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन