न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, किराए के कमरे से चल रहा था नेटवर्क, दुबई-नेपाल कनेक्शन उजागर, 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया। किराए के कमरे से संचालित इस नेटवर्क के तार दुबई और नेपाल तक जुड़े मिले, 5 आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल सबूत और बैंकिंग दस्तावेज जब्त।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 23 Feb 2026 6:28:50

जयपुर में ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, किराए के कमरे से चल रहा था नेटवर्क, दुबई-नेपाल कनेक्शन उजागर, 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में संचालित हो रहे सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो किराए के कमरे से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार के तार दुबई और नेपाल तक जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय लिंक और वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में चार नागौर जिले के और एक चूरू जिले का निवासी बताया गया है। सभी आरोपी जयपुर में रहकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित मॉड्यूल है, जो सीमाओं के पार बैठे संचालकों के निर्देश पर काम कर रहा था।

जयपुर (पश्चिम) के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा के अनुसार, साइबर टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनूप पारीक (खेड़ी, नागौर), अब्दुल करीम (बड़ी खाटू, नागौर), श्रवण कुमार मेघवाल (डावोली मीठी, नागौर), सुनील कुमार (बड़ी खाटू, नागौर) और सिद्धार्थ पारीक (चूरू) के रूप में हुई है। अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने के बाद भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (I4C) से भी तालमेल किया जा रहा है।

डिजिटल सबूत और बैंकिंग दस्तावेज जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 85 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, 9 बैंक पासबुक, 12 एटीएम कार्ड और 3 क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन और साइबर ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को ऐसे प्रमाण भी मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि गिरोह इन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए धन का ट्रांसफर करता था।

कमीशन मॉडल पर चलता था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विशेष ऐप के माध्यम से लोगों को सट्टा खेलने के लिए जोड़ते थे। प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर उन्हें तय कमीशन मिलता था, जबकि बड़ी राशि आगे नेपाल और दुबई स्थित संचालकों को भेजी जाती थी। यह पूरा नेटवर्क ऑनलाइन गेमिंग का मुखौटा पहनकर अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहा था।

पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी पिछले डेढ़ से दो महीने से सक्रिय थे। वे लोगों से बैंक खाते किराए पर लेकर उनमें रकम ट्रांसफर करवाते थे, ताकि असली स्रोत छिपा रहे। जिन खाताधारकों के बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं, उनसे भी अब पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और देश के किन-किन हिस्सों में इसका जाल फैला हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन