न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रोजाना इन सफेद जहर का सेवन, दे रहें है बिमारियों को बुलावा

स्वस्थ रहने के लिए आपके भोजन में पोषक तत्वों का होना जरूरी है। हांलाकि मौजूदा दौर में लोग सेहत पर ध्यान ना देते हुए फास्ट फूड, चाइनीज और प्रोसेस्ड फूड के दीवाने हैं। ये आहार आपकी जीभ को तो स्वाद देते हैं मगर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 8:47:15

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रोजाना इन सफेद जहर का सेवन, दे रहें है बिमारियों को बुलावा

स्वस्थ रहने के लिए आपके भोजन में पोषक तत्वों का होना जरूरी है। हांलाकि मौजूदा दौर में लोग सेहत पर ध्यान ना देते हुए फास्ट फूड, चाइनीज और प्रोसेस्ड फूड के दीवाने हैं। ये आहार आपकी जीभ को तो स्वाद देते हैं मगर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि अनजाने में आप अपने दैनिक भोजन में जहर ले रहे हैं। जी हां, कुछ ऐसी सफेद चीजें हैं जिन्हें आप अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं और यह सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आज यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सफ़ेद आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो जहर का काम करते हुए आपकी उम्र घटा रहे हैं। आइए जानते हैं इन आहार के बारे में...

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

चीनी

इसमें कोई संदेह नहीं है कि सफेद खाद्य पदार्थों के ग्रुप में चीनी सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। रिफाइंड शुगर यानी चीनी को एम्प्टिी कैलारी भी कहते हैं। प्रोसेस्ड और रिफाइंड चीनी में कोई खास क्वालिटी नहीं होती। बल्कि नली में पहुंचते ही यह ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में ब्रेक हो जाती है। जो लोग मेहनत नहीं करते, उनके शरीर में यह फैट के रूप में जमा हो जाती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। इतना ही नहीं लिवर की समस्या, इंसुलिन प्रतिरोध के अलावा डेंटल प्रॉब्लम और कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी यह जिम्मेदार है।

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

मेयोनीज

चाहे बच्चे हों या बड़े, मेयोनीज एक ऐसी चीज है, जिसे सभी पसंद करते हैं। बर्गर, पिज्जा या मोमोज के साथ मेयोनीज न हो तो स्वाद फीका लगता है। मेयोनीज खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इससे आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी बन सकते हैं। अगर आप पहले से ही डायबिटीज का शिकार हैं, तो फिर आपको इसे खाने से बचना चाहिए। मेयोनीज के ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी होता है।

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

मैदा

जब गेहूं के आटे को रिफाइंड किया जाता है तो इस प्रोसेस के दौरान गेहूं से फाइबर, गुड फैट, विटामिन और मिनरल अलग हो जाते हैं। इसलिए मैदा से बनी चीजें जैसे ब्रेड, केक, बिस्कुट आदि खाने से ट्राईग्लिसराइड बढ़ सकता है और अच्छे एचडीएल में कमी हो सकती है। साथ ही इसमें से फाइबर खत्म कर दिया जाता है। और इसमें किसी प्रकार का कोई भी डाइटरी फाइबर नहीं रह जाता है। जिसके कारण इसको डाइजेस्ट होने में काफी समय लगता है। सही से डाइजेशन ना होने के कारण इसका कुछ हिस्सा आंतों में ही चिपक जाता है। जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन जाता है। ज्यादा खाने से अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है, बॉडी का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ने लगती है।

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

पाश्चराइज्ड गाय दूध

इस दूध के बारे में एकमात्र अच्छी बात यह है कि इसमें लंबा जीवन है। पाश्चराइजेशन की प्रक्रिया लंबे समय तक दूध को अच्छी तरह से रखती है, लेकिन इसके पौष्टिक मूल्य को नुकसान पहुंचाती है। यह दूध से एंजाइम, विटामिन ए, बी 12 और सी हटा देता है। प्रक्रिया दूध में हार्मोन और एंटीबायोटिक्स भी स्थानांतरित करती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि प्रक्रिया लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस जैसे आवश्यक और अच्छे बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देती है। इसके अलावा लगभग 20% आयोडीन दूध से हटा दिया जाता है। इस प्रकार इसे लेने के बाद, आप कब्ज विकसित करने की अधिक संभावना रखते हैं।

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

चावल

ज्यादातर भारतीय घरों में चावल बनाए जाते हैं। कुछ लोगों को तो चावल खाने का इतना ज्यादा शौक होता है कि वो इसके बिना खाने की कल्पना तक नहीं कर सकते। अब समस्या यह है कि जिन ज्यादातर घरों में चावल परोसा जाता है, वह सफेद होता है। इसकी रिफाइनिंग प्रोसेस में भूसी और रोणाणु को हटा दिया जाता है, जिसके चलते इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

आलू

आलू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। आलू पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। आलू में सबसे अधिक मात्रा में स्टॉर्च पाया जाता है। आलू में पोटेशियम और विटामिन ए और सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सफेद आलू में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जाहिर है आलू को आप बटर या क्रीम के साथ या फिर डीप फ्राई करके खाती हैं जिससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। डीप फ्राई आलू से टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर का खतरा होता है।

unhealthy white foods,white foods to avoid,processed white foods,high-glycemic white foods,refined white flour,white sugar,white bread,white rice,white pasta,white potatoes

परिष्कृत नमक

सामान्य टेबल नमक में आयोडीन होता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए यह आवश्यक है। लेकिन नमक की परिष्करण नमक से आयोडीन को हटा देती है। परिष्करण की प्रक्रिया के दौरान फ्लोराइड जोड़ा जाता है। अधिक मात्रा में खपत होने पर फ्लोराइड खराब होते हैं। परिष्कृत नमक की खपत भी रक्तचाप बढ़ जाती है। यदि आप किसी विशिष्ट समस्या के बारे में चर्चा करना चाहते हैं, तो आप एक आहार विशेषज्ञ / पोषण विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?