Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेटाबॉलिज्म बढाने के लिए डिनर में शामिल करें ये 5 तरह के सलाद, पेट की चर्बी के साथ ही घटेगा वजन

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कई पोषक तत्व और विटामिन्स से भरपूर सलाद लेकर आए हैं जो मेटाबॉलिज्म बढाने का काम करेगा और आपको सेहतमंद बनाएगा। तो आइये जानते हैं इन सलाद और इन्हें बनाने के तरीके के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 2:05:35

मेटाबॉलिज्म बढाने के लिए डिनर में शामिल करें ये 5 तरह के सलाद, पेट की चर्बी के साथ ही घटेगा वजन

कोरोना के इस दौर में सभी ने अपनी लाइफस्टाइल को बदलते हुए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश की हैं। इसके लिए सभी ने अपनी लाइफस्टाइल में अच्छा आहार शामिल करने की कोशिश की हैं। खासतौर से कई लोग पेट की चर्बी से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने डिनर में बदलाव करने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कई पोषक तत्व और विटामिन्स से भरपूर सलाद लेकर आए हैं जो मेटाबॉलिज्म बढाने का काम करेगा और आपको सेहतमंद बनाएगा। तो आइये जानते हैं इन सलाद और इन्हें बनाने के तरीके के बारे में...
metabolism,tips to improve metabolism,metabolism health tips,weight management tips,healthy living कॉर्न सलाद

वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपका पाचन तंत्र सही होना चाहिए । ऐसे में कॉर्न में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है। साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप इसमें ब्रोकली , हरी शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, टमाटर, हरी बीन्स और गाजर आदि मिला सकते हैं। इससे आपका वजन कम होने के साथ ही पेट भी भरा हुआ रहेगा।

ऐसे करे तैयार

- कॉर्न सलाद बनाने के लिए पहले आप ब्रोकली को कुछ देर के लिए गर्म पानी में उबाल लें और बाकी सभी सब्जियों को बारीक काट लें।
- सलाद बनाने के लिए एक कढ़ाई में जैतून का तेल गरम करें या आप सरसों का तेल भी डाल सकते हैं।
- अब इसमें बेबी कॉर्न डालें और बाकी कटी हुई सब्जियां भी डाल दें। इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा पानी डाल दें और धीमी आंच पर इसे पकने दें।
- सलाद को ज्यादा पकाने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसलिए इसे सिर्फ 5 मिनट ही पकाएं। उसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर खा सकते हैं। metabolism,tips to improve metabolism,metabolism health tips,weight management tips,healthy living स्प्राउट सलाद

स्प्राउट वजन कम करने और अच्छे पाचन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। सुबह नाश्ते में भी आप स्प्राउट का सेवन कर सकते हैं लेकिन रात के डिनर में स्प्राउट सलाद के सेवन से आपको जल्दी वजन करने में बहुत मदद मिलेगी। इसके लिए आप स्प्राउट सलाद में फूला हुआ मूंग, चना, टमाटर, अदरक, मूली, मेथी और धनिया पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत देता है।

ऐसे करे तैयार

- स्प्राउट सलाद बनाने के लिए आप मूंग और चना को भिगोने दे दें।
- उसके बाद धनिया, मूली, टमाटर, मेथी और प्याज को बारीक काट लें।
- उसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके हरी मिर्च और हींग डालकर सभी काटे हुए सलाद और मूंग को डाल दें।
- सभी को धीमे आंच पर पका लें।
- उसमें ऊपर से अजवाइन पाउडर डाल सकते हैं। metabolism,tips to improve metabolism,metabolism health tips,weight management tips,healthy living बीन्स और शिमला मिर्च सलाद

बीन्स और शिमला मिर्च में फाइबर और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। यह वजन कम के लिए एक परफेक्ट सलाद इंग्रीडिएंट है। इसके लिए आप आधा कप बीन्स, शिमला मिर्च , स्प्राउट, चुकंदर, धनिया पत्ता और टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने स्वादानुसार अन्य चीजें भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर हल्का और पेट भरा हुआ महसूस करता है।

ऐसे करे तैयार

- बीन्स और शिमला मिर्च सलाद बनाने के लिए बीन्स, शिमला मिर्च, चुकंदर, टमाटर और धनिया पत्ते के बारीक रूप से काट लें।
- फिर एक कढ़ाई में ऑलिव ऑयल गर्म कर लें और उसमें इस मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे ज्यादा देर पकाने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो स्प्राउट को कढ़ाई में पका सकते हैं या ऊपर से भी डाल सकते हैं।
- उसके बाद इसमें नींबू और जीरा पाउडर डाल लें।
- सलाद के ऊपर से आप ताजा धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं। metabolism,tips to improve metabolism,metabolism health tips,weight management tips,healthy living पत्तागोभी और टमाटर से भरपूर सलाद

पत्तागोभी और टमाटर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही यह मैग्नीशियम, आयरन, सल्फर और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे वजन कम करने के साथ-साथ आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी भी अच्छी बनी रहती है। इसके सेवन से आपको रात में डिनर करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आप नींबू, अदरक, खीरा और तुलसी भी मिला सकते हैं।

ऐसे करे तैयार

- पत्तागोभी और टमाटर से भरपूर सलाद बनाने के लिए एक चौथाई पत्तागोभी और 2 टमाटर को बारीक काट लें।
- उसमें खीरा को भी बड़े आकार में काट लें।
- इसके बाद इसमें बारीक अदरक, तुलसी पत्ता और नींबू निचोड़ कर डाल दें।
- इसे अच्छे से मिलाने के लिए आप इसमें ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं।
- इसके अलावा इसमें स्वाद के लिए जीरा पाउडर, अजवाइन पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- अच्छे से मिलाने के बाद इसका सेवन करें। metabolism,tips to improve metabolism,metabolism health tips,weight management tips,healthy living कीवी सलाद

कीवी और स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। साथ ही इनमें पोटैशियम भी पाया जाता है। इससे वजन कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा फ्रूट सलाद से मानसिक तनाव भी कम होता है। इसके लिए आप इसमें खरबूज, पपीता, अंगूर, केला और ब्लूबेरी भी मिला सकते हैं।

ऐसे करे तैयार

- फ्रूट सलाद बनाने के लिए सभी फलों को अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद एक बाउल में कीवी और स्ट्रॉबेरी बारीक काट लें।
- फिर इस मिश्रण में केला, पपीता, अंगूर और ब्लूबेरी डाल लें।
- एक बात का ध्यान रखें कि खरबूज को खाते वक्त ही सलाद में काटें क्योंकि खरबूज को काटने पर काफी मात्रा में पानी निकलने लगता है।
- आप चाहें तो खरबूज नहीं भी डाल सकते हैं।
- इन सबको अच्छे मिलाने के बाद ऊपर से काला नमक और हल्का सा जीरा पाउडर डालकर खा सकते हैं।
- यहां काला नमक और जीरा पाउडर भी अपच और वजन कम करने के लिए काफी कारगर उपाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology