न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमर दर्द से छुटकारा दिलाने का काम करेंगे ये तरीके, जानें और आजमाए

तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो कमर दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 3:39:23

कमर दर्द से छुटकारा दिलाने का काम करेंगे ये तरीके, जानें और आजमाए

वर्तमान समय की व्यस्ततम जिंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने और आराम कर पाने का भी समय नहीं मिल पाता हैं जो शारीरिक और मानसिक बीमारियों का कारण बनता हैं। देखा जाता हैं कि आज के समय में लोगों का अधिकतर समय कंप्यूटर पर ही बीतता है। लेकिन लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या गलत तरीके से बैठने के कारण लोगों को कमर में दर्द की शिकायत रहने लगती है। शुरुआत में यह कुछ समय के लिए होती हैं लेकिन धीरे-धीरे इसकी पीड़ा का समय बढ़ता चला जाता हैं। यदि आप भी ऐसे दर्द से परेशान हैं, तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो कमर दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

नमक

यह एक आसान उपाय है जिसे आप आसानी से घर में करके कमर के दर्द से राहत पा सकते है, इसके लिए आप एक मुट्ठी नमक को किसी कड़ाही में डालकर अच्छे से गरम कर लें, और उसके बाद उस नमक को किसी सूती कपडे में डालकर जिस हिस्से में भी दर्द है सिकाई करें, आपको आराम मिलेगा, आप नमक की चाहे तो रेत का इस्तेमाल भी कर सकते है, वो भी आपके लिए फायदा करती है।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

अदरक

अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अदरक के टुकड़ों को एक गिलास पानी में डालकर उबालें और फिर उसे हल्का ठंडा करके उसमें शहद मिलाएं। इस पानी का सेवन सिर्फ कमर दर्द ही नहीं बल्कि शरीर के हर भाग में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

तेल मालिश

एक बड़ा स्पून सरसों या नारियल का तेल लें। इसमें लहसुन 5 से 6 छिली हुई कलियां डालकर पका लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इस तेल से नहाने से पहले शरीर की मालिश करें। खास तौर पर कमर के हिस्से की।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

लहसुन

अदरक की तरह लहसुन भी दर्द को दूर करने में रामबाण की तरह काम करता है। जिन लोगों को अक्सर कमर में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट दो-तीन कलियां लहसुन की चबानी चाहिए। वहीं अगर आपको शरीर के किसी भी भाग में तेज दर्द है तो आप लहसुन का तेल लगाकर उस हिस्से की मालिश करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप चाहें तो नारियल तेल में लहसुन और लौंग को मिलाकर पकाएं। जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तो इसका इस्तेमाल करें। यह तेल भी कमर दर्द के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

तौलिया से करें सिकाई

जब कमर में तेज दर्द हो और कोई मसाज करनेवाला भी आपके पास ना हो तब गर्म पानी में नमक मिला लें और इसमें एक तौलिया भिगोकर निचड़ लें। अब इस भाप निकलती हुई तौलिया से अपनी कमर पर हल्की-हल्की सिकाई करें। ध्यान रखें इस दौरान आपने प्योर कॉटन के कपड़े पहने हों। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि सिकाई कभी भी सीधे त्वचा पर नहीं करते बल्कि आपकी स्किन के ऊपर कॉटन के कपड़े की एक लेयर जरूर होनी चाहिए।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

बर्फ

बर्फ का इस्तेमाल करने से आपको कमर के दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है, इसके लिए आप आइस बैग या फिर बर्फ के टुकड़ो को कॉटन के कपड़ों में डालकर अच्छे से अपनी कमर और पेडू की सिकाई करें, बर्फ का इस्तेमाल करने से आपकी वो जगह सुन्न हो जाती है, जिससे आपको दर्द का अहसास नहीं होता है, आपको जब भी दर्द का अहसास हो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

कैल्शियम डायट

महिलाओं के शरीर में 30 के बाद तो पुरुषों के शरीर में 45 के बाद कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डायट में कैल्शियम रिच फूड शामिल करें। आप चाहें तो कैल्शियम सप्लिमेंट्स भी ले सकते हैं। इससे आपको कमरदर्द दूर रखने में सहायता मिलेगी।

tips to get rid of back pain,healthy living,Health tips

मेथी तेल

इसके लिए मेथी दानों को सरसों के तेल में डालकर काला होने तक भूनें। जब ये अच्छी तरह से तेल में अपना असर छोड़ दें तो इसे छान कर एक शीशी में निकाल लें। रोजाना इस तेल से कमर की मालिश करने से दर्द गायब हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!