न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

अनजाने में अपनाई गई कुछ गलत आदतें किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं जिन्हें जानकर सुधार लाने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 10:14:37

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

स्वस्थ शरीर के लिए सबसे जरूरी हैं विभिन्न अंगों का सही से काम करना जिसमें से एक हैं किडनी जो शरीर में खून को साफ करने और नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार साबित होता हैं। किडनी की मदद से शरीर में पानी, नमक और मिनरल्स को बैलेंस करने में मदद मिलती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि किडनी का अच्छे से ख्याल रखा जाए। लेकिन अनजाने में अपनाई गई कुछ गलत आदतें किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं जिन्हें जानकर सुधार लाने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं किन आदतों से आपको बचकर रहना है, ताकि किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सके।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

पेनकिलर्स का अधिक सेवन

शरीर में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए लोग पेनकिलर्स का सेवन करते हैं। मगर इसे अधिक खाने से किडनी डैमेज हो सकती है। खासतौर पर पहले से किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को उन्हें यह परेशानी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन कम ही करना चाहिए।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम और फॉसफोरस अधिक होता है। इसके कारण किडनी डैमेज हो सकती है। इससे किडनी के साथ हड्डियों संबंधी बीमारियों भी होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप प्रोसेस्ड फूड को कम मात्रा में ही खाएं।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

सही मात्रा में पानी ना पीना

हमारा 70 फीसद शरीर पानी से बना है। कम पानी पीने से गुर्दे बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। गुर्दा खून को साफ करता है और शरीर से खराब चीजों को अलग करता है, जिसमें पानी की बड़ी भूमिका होती है। यदि आप कम पानी पीते हैं, तो विषाक्त पदार्थों को छानने के बजाय, शरीर इन विषाक्त पदार्थों को जमा करना शुरू कर देगा।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

मूत्र को रोककर रखना

कुछ लोगों को मूत्र रोकने की आदत होती है। टॉयलेट को अधिक समय तक रोककर रखने से गुर्दा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस बुरी आदत से गुर्दे में पथरी या किडनी के फेल होने की आशंका बढ़ जाती है।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

नमक अधिक खाना

कुछ लोग अपनी जरूरत से अधिक नमक की खपत करते हैं। शायद वे नहीं जानते हैं कि उनकी यह आदत उनके गुर्दा के स्वास्थ्य के लिए कितनी नुकसानदेह है। अधिक नमक खाने से शरीर में सोडियम बढ़ता है। यह ब्लडप्रेशर को प्रभावित करता है, जिससे गुर्दे पर जोर पड़ता है। इसलिए, प्रति दिन 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

अधिक चीनी का सेवन

भारी मात्रा में चीनी का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। इस बढ़े हुए वजन से डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक होता है। इन दोनों बीमारियों के कारण किडनी डैमेज हो सकती है। इसलिए डेली डाइट में चीनी का कम ही सेवन करें।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

धूम्रपान और तम्बाकू

धूम्रपान और तंबाकू के उपयोग करने से कई गंभीर समस्याएं होती हैं, लेकिन इससे एथ्रोस्केलेरोसिस रोग भी होता है। इसके कारण रक्त वाहिकाओं में खून के प्रवाह और किडनी में ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है, जिससे उसकी कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। इसलिए धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन न करें।

कहीं आपको भी तो नहीं है ये 8 गलत आदतें, किडनी को करती हैं खराब

एक स्थान पर घंटे बैठे रहना

कई लोगों के काम कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर होते हैं। ऐसे में वे घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने के किडनी से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसी खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी डैमेज हो सकती है। ऐसे में अपने काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर ब्रेक लेकर वॉक करें। इसके अलावा ब्लड प्रेशर व मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए रोजाना योगा व एक्सरसाइज करें। इससे किडनी व शरीर के बाकी अंग हेल्दी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा