न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके खर्राटों ने उड़ाकर रख दी है पार्टनर की नींद, छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स

सेहतमंद रहने के लिए रात में सुकून और चैन की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में कई बार हमारी नींद दूसरों पर या आसपास के माहौल पर भी निर्भर करती है। ऐसी ही एक वजह है खर्राटे। खर्राटे लेना एक बेहद आम समस्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 11:20:58

आपके खर्राटों ने उड़ाकर रख दी है पार्टनर की नींद, छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स

सेहतमंद रहने के लिए रात में सुकून और चैन की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में कई बार हमारी नींद दूसरों पर या आसपास के माहौल पर भी निर्भर करती है। ऐसी ही एक वजह है खर्राटे। खर्राटे लेना एक बेहद आम समस्या है। कई लोग सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं। इन्हें लेने वाले को तो नींद में होश नहीं होता है, लेकिन साथ में सोने वाले का सुकून छिन जाता है। खर्राटे लेने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- थकान, मोटापा, बंद नाक या स्लीप एपनिया जैसी बीमारी के कारण भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग खर्राटे की समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सोते समय खर्राटे लेना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसे 6 फूड्स के बारे में जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

snoring remedy foods,foods to reduce snoring,snoring relief through diet,anti-snoring food choices,snore-reducing diet,foods for snore-free sleep,snoring solution through nutrition,snore-beating food options,diet for combating snoring,snoring-reducing foods

अदरक

अदरक का सेवन आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से युक्त अदरक आपकी मसल्स को रिलैक्स करने का काम करती है। ऐसे में खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात में इसे खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

snoring remedy foods,foods to reduce snoring,snoring relief through diet,anti-snoring food choices,snore-reducing diet,foods for snore-free sleep,snoring solution through nutrition,snore-beating food options,diet for combating snoring,snoring-reducing foods

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का प्रयोग आयुर्वेद में कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खर्राटों के इलाज के लिए हल्दी का प्रयोग काफी प्रभावी साबित हो सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बंद नाक को खोलने और गले को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है।

snoring remedy foods,foods to reduce snoring,snoring relief through diet,anti-snoring food choices,snore-reducing diet,foods for snore-free sleep,snoring solution through nutrition,snore-beating food options,diet for combating snoring,snoring-reducing foods

खजूर

गर्म तासीर वाले खजूर का सेवन खर्राटों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुणकारी तत्व खर्राटों को कम करने में सहायक होते हैं और रात को अच्छी नींद के लिए मदद कर सकते हैं।

snoring remedy foods,foods to reduce snoring,snoring relief through diet,anti-snoring food choices,snore-reducing diet,foods for snore-free sleep,snoring solution through nutrition,snore-beating food options,diet for combating snoring,snoring-reducing foods

सेब

सेब खाने से भी खर्राटे की समस्या में लाभ हो सकता है। इस फल में पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड वेसल्स के फंक्शन को सुधारने में मदद कर सकते हैं, जिससे खर्राटों की समस्या को कम किया जा सकता है।

snoring remedy foods,foods to reduce snoring,snoring relief through diet,anti-snoring food choices,snore-reducing diet,foods for snore-free sleep,snoring solution through nutrition,snore-beating food options,diet for combating snoring,snoring-reducing foods

शहद

शहद न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम और गले की खराश में राहत प्रदान कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से नाक के मार्ग खुलते हैं और सांस लेने में आसानी होती है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

snoring remedy foods,foods to reduce snoring,snoring relief through diet,anti-snoring food choices,snore-reducing diet,foods for snore-free sleep,snoring solution through nutrition,snore-beating food options,diet for combating snoring,snoring-reducing foods

प्याज

खर्राटे के इलाज में प्याज बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। प्याज का सेवन करने से नाक और गले का मार्ग साफ होता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप डिनर में पकी हुई प्याज का सेवन करें। प्याज खाने से दिमाग को राहत मिलती है और आप चैन की नींद सो पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?