Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुकूनभरी नींद ही देगी बढ़िया सेहत, नहीं तो मोटापा, BP, डायबिटीज और न जानें क्या-क्या? देखें...

दिमाग़ और शरीर के दूसरे अंगों को पर्याप्त आराम देकर तरोताज़ा करने के लिए अच्छी नींद बहुत ज़रूरी है। जब हम गहरी नींद में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 6:23:02

सुकूनभरी नींद ही देगी बढ़िया सेहत, नहीं तो मोटापा, BP, डायबिटीज और न जानें क्या-क्या? देखें...

दिमाग़ और शरीर के दूसरे अंगों को पर्याप्त आराम देकर तरोताज़ा करने के लिए अच्छी नींद बहुत ज़रूरी है। जब हम गहरी नींद में होते हैं तो शरीर टॉक्सिक पदार्थों को साफ़ करने का काम करता है, जिसके चलते सोकर उठने पर हम हल्का महसूस करते हैं। अच्छी नींद अंदरूनी अंगों की सेहत के लिए नहीं, बल्कि दमकती हुई त्वचा के लिए भी बहुत ज़रूरी है। यही कारण है कि नींद पूरी न होने पर सबसे पहले त्वचा पर असर दिखना शुरू हो जाता है। आंखों के नीचे के काले घेरे नींद पूरी न होने की कहानी बयां कर देते हैं। नींद की कमी का प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।


coronavirus,sleeping,good health,mental disorder,blood pressure,tension,diabetes,overweight,health article in hindi बढ़ जाती है मूड डिसऑर्डर की संभावना

आपने भी महसूस किया होगा कि जब नींद ठीक से पूरी नहीं होती तो हम चिड़चिड़े हो जाते हैं। यदि लगातार कई दिनों तक हमारे साथ ऐसा ही होता रहा तो हम मूड डिसऑर्डर का शिकार होने लगते हैं। दरअसल, जब हम सोते हैं तब हम अपने इमोशनल इंफ़ॉर्मेशन्स यानी भावनात्मक सूचनाओं को प्रोसेस करते हैं। जिससे ये सूचनाएं यादों के रूप में हमारे दिमाग़ में स्टोर हो जाती हैं।

जब हमारी नींद पूरी नहीं होती तब यह प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है और मूड डिसऑर्डर और दूसरी भावनात्मक समस्याएं हमें परेशान करना शुरू कर देती हैं। यही कारण है कि नींद की कमी का असर हमारी मानसिक स्थिति पर पड़ता है। हम चिड़चिड़े और उखड़े-उखड़े से रहने लगते हैं। दिमाग़ तरोताजा नहीं हो पाता, जिसके कारण कई बार याददाश्त से जुड़ी परेशानियां भी हो जाती हैं।


coronavirus,sleeping,good health,mental disorder,blood pressure,tension,diabetes,overweight,health article in hindi बढ़ता है डायबिटीज़ का ख़तरा

अक्सर देखा गया है कि जब हमारी नींद पूरी नहीं होती तो हम जंक फ़ूड और शक्कर की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का जाने-अनजाने ज़्यादा सेवन कर लेते हैं। ऐसा करके हम डायबिटीज़ जैसी लाइफ़स्टाइल के चलते होने वाली बीमारी को निमंत्रण देते हैं।


coronavirus,sleeping,good health,mental disorder,blood pressure,tension,diabetes,overweight,health article in hindi याददाश्त पर पड़ता है फ़र्क़

कई शोधों से यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि नींद पूरी न होने का याददाश्त के कम होने से सीधा संबंध होता है। दरअसल, जब हम गहरी नींद में सोते हैं तब दिमाग़ ख़ुद को रीसेट करता है। नींद पूरी न होने पर दिमाग़ की यह प्रक्रिया बाधित होती है। नींद की कमी से तंत्रिकाओं को तेज़ी से नुक़सान पहुंचता है। जिसके कारण उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और अंतत: हमारी याददाश्त पर फ़र्क़ पड़ता है। यदि आप लंबे समय तक भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं तो भविष्य में अल्ज़ाइमर जैसी दिमाग़ी बीमारियों के होने के ख़तरे बढ़ जाते हैं।


coronavirus,sleeping,good health,mental disorder,blood pressure,tension,diabetes,overweight,health article in hindi नींद की कमी यानी मोटापे का बढ़ना

आपको भी इस बात का अनुभव ज़रूर होगा कि जब आप देर रात तक सो नहीं पाते तो सुबह जल्दी उठ पाना आपके लिए संभव नहीं होता। ऐसी स्थिति में आपके खानपान की साइकिल बिगड़ जाती है। नींद पूरी ना होने से व्यक्ति को हाई कैलोरी फ़ूड खाने का मन करता है। कई शोधों का कहना है कि जो सुबह देर से उठते हैं वे सुबह-सुबह क़रीब 670 कैलोरीज़ ज़्यादा खाते हैं। यही नहीं, नींद की कमी के चलते शरीर में वज़न को नियंत्रित रखने वाले लेप्टिन नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाता है और मोटापा तेज़ी से बढ़ता है।


coronavirus,sleeping,good health,mental disorder,blood pressure,tension,diabetes,overweight,health article in hindi नींद की कमी, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक को न्यौता

जब हम पर्याप्त रूप से अपने शरीर को आराम नहीं देते हैं, तब शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की आशंका बढ़ जाती है। और आगे चलकर हार्ट अटैक, हार्ट फ़ेलियर, स्ट्रोक, अनियमित धड़कन का ख़तरा भी बढ़ जाता है।


coronavirus,sleeping,good health,mental disorder,blood pressure,tension,diabetes,overweight,health article in hindi दिनभर की थकान का कारण है नींद की कमी

नींद की कमी शरीर में थकान पैदा करने वाले केमिकल का प्रोडक्शन बढ़ा देती है। शरीर के अंग शिथिल महसूस करते हैं। पूरे दिन थकान का अनुभव होता है। बार-बार जम्हाई आती है। आपको आंखों में दर्द होना, सिर भारी होना, सिर-दर्द, भूख न लगना, बदन दर्द, काम में मन नहीं लगना, पेट साफ़ नहीं होना जैसी समस्याओं से दो-चार होना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology