न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोटीन के मामले में अंडे से दो कदम आगे हैं ये 10 चीजें, इतना Protein देंगी कि 70 तक कड़क रहेगा शरीर

शरीर के विकास, शरीर को दुरुस्त रखने और ऊर्जा के लिए बड़ी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। यह अमीनो एसिड से बना है, जो बॉडी के बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Oct 2023 10:02:05

प्रोटीन के मामले में अंडे से दो कदम आगे हैं ये 10 चीजें, इतना Protein देंगी कि 70 तक कड़क रहेगा शरीर

शरीर के विकास, शरीर को दुरुस्त रखने और ऊर्जा के लिए बड़ी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। यह अमीनो एसिड से बना है, जो बॉडी के बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं। बॉडी के ऊतकों को बढ़ाने और मरम्मत के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी हैं। प्रोटीन एंटीबॉडी का निर्माण कर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं। इसके अलावा प्रोटीन हार्मोन उत्पादन करने, पाचन और चयापचय को बेहतर बनाने, शरीर के भीतर पोषक तत्वों और अन्य अणुओं का परिवहन करने आदि के लिए जरूरी है।

शरीर में प्रोटीन की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। प्रोटीन की कमी से शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसकी कमी से मांसपेशियों का संकुचन हो सकता है, जिससे शारीरिक क्षमता कम हो सकती है। इसके साथ ही प्रोटीन की कमी से बालों का झड़ना, उनका पतला होना, त्वचा सूखी, रूखी और पपड़ीदार हो सकती है। प्रोटीन की कमी से नाखून पतले, कमजोर और टूटने लगते हैं। साथ ही प्रोटीन की कमी से रक्त कोशिकाओं का निर्माण कमी आ सकती हैं, जिससे एनीमिया हो सकता है। अगर बात करें रोजाना की प्रोटीन की जरूरत की, तो एक पुरुष को रोजाना कम से कम 55 ग्राम और महिला को 45 ग्राम प्रोटीन चाहिए। ज्यादातर लोग मानते हैं कि अंडे में ही सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। आज हम उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है...

high protein foods,protein-rich diet,best sources of protein,protein-packed foods,protein-rich meals,healthy protein sources,high protein diet plan,protein-rich vegetarian foods,low-fat high protein foods,benefits of protein-rich diet

# चिकन ब्रेस्ट

अगर आप चिकन खाते हैं, तो USDA के अनुसार, अंडे की तुलना में चिकन ब्रेस्ट में अधिक प्रोटीन पाया जाता है, प्रति 3.5 औंस (100 ग्राम) परोसने पर लगभग 31 ग्राम प्रोटीन होता है।

high protein foods,protein-rich diet,best sources of protein,protein-packed foods,protein-rich meals,healthy protein sources,high protein diet plan,protein-rich vegetarian foods,low-fat high protein foods,benefits of protein-rich diet

# टर्की और मछली

लीन ग्राउंड टर्की भी प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है, जो प्रति 3.5 औंस (100 ग्राम) सर्विंग में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। इसी तरह कई प्रकार की मछलियां जैसे सैल्मन, टूना और कॉड भी प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इनमें प्रति 3.5 औंस (100 ग्राम) सर्विंग में 20 से 30 ग्राम प्रोटीन हो सकता है।

high protein foods,protein-rich diet,best sources of protein,protein-packed foods,protein-rich meals,healthy protein sources,high protein diet plan,protein-rich vegetarian foods,low-fat high protein foods,benefits of protein-rich diet

# लीन बीफ और पोर्क

लीन बीफ जैसे कि सिरोलिन या गोल स्टेक, में प्रति 3.5 औंस (100 ग्राम) सेवन में लगभग 26 ग्राम प्रोटीन होता है। इसी तरह लीन पोर्क कट्स, जैसे टेंडरलॉइन, प्रति 3.5 औंस (100 ग्राम) सर्विंग में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकते हैं।

high protein foods,protein-rich diet,best sources of protein,protein-packed foods,protein-rich meals,healthy protein sources,high protein diet plan,protein-rich vegetarian foods,low-fat high protein foods,benefits of protein-rich diet

# ग्रीक योगर्ट और पनीर

ग्रीक योगर्ट एक डेयरी उत्पाद है जो प्रोटीन से भरपूर है, जो प्रति 6-औंस (170 ग्राम) सर्विंग में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है है। इसी तरह पनीर भी प्रोटीन से भरपूर है, प्रति कप (226 ग्राम) परोसने पर लगभग 28 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

high protein foods,protein-rich diet,best sources of protein,protein-packed foods,protein-rich meals,healthy protein sources,high protein diet plan,protein-rich vegetarian foods,low-fat high protein foods,benefits of protein-rich diet

# दाल और अन्य फलियां

विभिन्न तरह की दालों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। प्रति कप (198 ग्राम) पकी ही दाल से आपको लगभग 18 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इसी तरह बीन्स, राजमा, ब्लैक बीन्स, लोबिया की फली आदि में भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

high protein foods,protein-rich diet,best sources of protein,protein-packed foods,protein-rich meals,healthy protein sources,high protein diet plan,protein-rich vegetarian foods,low-fat high protein foods,benefits of protein-rich diet

# क्विनोआ और काबुली चने

क्विनोआ में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, पकाए जाने पर प्रति कप (185 ग्राम) लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसी तरह काबुली चने भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं, पकाए जाने पर प्रति कप (164 ग्राम) लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?