न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर 48 घंटे में लग सकती है मुहर, वॉशिंगटन में रुकी भारतीय टीम को है ऐतिहासिक सहमति की उम्मीद

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अगले 48 घंटों में हो सकता है फैसला। वॉशिंगटन में भारतीय टीम की मौजूदगी, टैरिफ और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चल रही है बातचीत। समझौता 9 जुलाई से पहले भी हो सकता है फाइनल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 1:00:11

 भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर 48 घंटे में लग सकती है मुहर, वॉशिंगटन में रुकी भारतीय टीम को है ऐतिहासिक सहमति की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में रही ट्रेड डील अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 48 घंटों में इस बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल की अहमियत को देखते हुए भारत की ट्रेड टीम, जो पहले दिल्ली लौटने वाली थी, अब वॉशिंगटन में कुछ और दिन रुक गई है, ताकि आखिरी बातचीत सफल हो सके।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और अमेरिका ने इस डील को 9 जुलाई तक फाइनल करने की डेडलाइन तय की थी, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि यह उससे पहले ही हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के लिए एक नई शुरुआत होगी। इस दौरान अमेरिका द्वारा टैरिफ पर भी दोबारा विचार किया जा सकता है।

किन मांगों को लेकर टकराव?

जानकारी के मुताबिक दोनों देश फिलहाल अपने-अपने हितों को लेकर अड़े हुए हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत जेनिटिकली मॉडिफाइड फसलों के लिए अपने बाजार के दरवाजे खोले, जबकि भारत इसके जोखिमों को देखते हुए थोड़ा सतर्क नजर आ रहा है।

वहीं अमेरिका की दूसरी मांग यह भी है कि उसे भारत के डेयरी और कृषि सेक्टर में ज्यादा दखल मिल सके। इसके जवाब में भारत भी अपने जूते, कपड़े और चमड़ा उद्योग के लिए टैरिफ में रियायत चाहता है, ताकि घरेलू उत्पादकों को फायदा मिल सके।

टैरिफ बना सबसे बड़ा रोड़ा

भारत की चिंता का सबसे बड़ा कारण अमेरिका के टैरिफ नियम हैं। भारत साफ कर चुका है कि बिना टैरिफ से जुड़े मुद्दों के समाधान के वह किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेगा। विशेषज्ञों की मानें तो हाई-एम्प्लॉयमेंट गुड्स (जैसे वस्त्र, जूते आदि) पर टैरिफ में कटौती किए बिना 2030 तक 500 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य को छूना काफी मुश्किल होगा।

अब सबकी नजरें इन 48 घंटों की बातचीत पर टिकी हैं। यदि यह डील सफल होती है तो यह दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में एक नया विश्वास और मजबूती जोड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब