Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13 दिनों में कमाए 132.90 करोड़

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने 13 दिनों में ₹132.90 करोड़ की कमाई कर ली है। इमोशनल कहानी और दमदार एक्टिंग के चलते फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 8:41:24

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13 दिनों में कमाए 132.90 करोड़

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गर्दा उड़ाया है। फिल्म की कहानी न सिर्फ इमोशनल टच लिए हुए है, बल्कि आमिर खान की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे और भी खास बना दिया है। यही वजह है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जो सिनेमाघरों के बाहर लगी लंबी कतारों से साफ झलक रहा है।

‘सितारे ज़मीन पर’ ने पहले हफ्ते में ही बंपर कमाई की और दूसरे वीकेंड में भी इसकी पकड़ मजबूत बनी रही। हालांकि अब वीकडेज में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दिख रही है, जो आमतौर पर हर फिल्म के साथ होता है। बावजूद इसके, फिल्म की कमाई की रफ्तार अब भी तारीफ के काबिल है।

‘सितारे ज़मीन पर’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?

फिल्म से आमिर खान ने बड़े पर्दे पर एक शानदार कमबैक किया है, और दर्शकों ने इस वापसी को पूरी गर्मजोशी से स्वीकार किया है। फिल्म से लोगों को भावनात्मक जुड़ाव हो रहा है, और यही वजह है कि परिवार समेत ऑडियंस लगातार थिएटर्स की ओर खिंची चली आ रही है। हर दिन करोड़ों की कमाई हो रही है, जो फिल्म की लोकप्रियता का मजबूत संकेत है।

पहले हफ्ते में इस फिल्म ने ₹88.9 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इसके बाद:

8वें दिन – ₹6.65 करोड़

9वें दिन – ₹12.6 करोड़

10वें दिन – ₹14.5 करोड़

11वें और 12वें दिन – ₹3.75 करोड़ (हर दिन)

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन फिल्म ने ₹2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि अब तक की कुल कमाई ₹132.90 करोड़ पहुंच चुकी है।

घटती कमाई के बावजूद फिल्म कर रही मुनाफा

दूसरे हफ्ते में भले ही ‘सितारे ज़मीन पर’ की कमाई में गिरावट देखी गई हो, लेकिन फिल्म अब भी रोजाना ₹2 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर रही है। ये कोई मामूली बात नहीं है, खासकर तब जब फिल्म का बजट ₹90 करोड़ रहा हो। अब जबकि बजट की भरपाई हो चुकी है, फिल्म अब सीधे मुनाफे की गाड़ी पर दौड़ रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड तक ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। फिलहाल तो सिर्फ 13 दिनों में ₹130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना ही आमिर खान की स्टार पॉवर का एक और सबूत है।

‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी और कनेक्शन

20 जून को रिलीज हुई ‘सितारे ज़मीन पर’ का निर्देशन किया है आरएस प्रसन्ना ने और निर्माण किया है आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने। इस फिल्म को 2007 की 'तारे ज़मीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है, लेकिन इस बार कहानी में एक नया मोड़ है।

इस बार आमिर खान ने निभाया है एक ऐसे बास्केटबॉल कोच का किरदार जो 10 न्यूरोडायवर्जेंट टीनेजर्स को ट्रेन करता है। एक संवेदनशील विषय को मनोरंजन के साथ जोड़कर परोसने की यह कोशिश दर्शकों के दिल को छू रही है।

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा, अरूश दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा और कई अन्य कलाकार भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका