न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तेजस्वी से रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को करण का जवाब, अब इस फिल्म में दिखेंगी ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों पिछले कई सालों से साथ हैं और एक-दूसरे के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 12:27:00

2 News : तेजस्वी से रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को करण का जवाब, अब इस फिल्म में दिखेंगी ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों पिछले कई सालों से साथ हैं और एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। इस बीच करण ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो दावा कर रहे हैं कि उनका और तेजस्वी का रिश्ता खतरे में है। करण ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स और यूट्यूब वीडियो के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिनमें दावा किया गया कि उनके और तेजस्वी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। करण का मानना है कि उनके खिलाफ की जा रही ऐसी सारी कवरेज पेड है। उन्होंने लिखा, “थोड़ा और पैसा लगाओ मेरे शुभचिंतकों, दाल गल नहीं रही तुम्हारी।”

करण ने तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते को नकली कहने और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ कथित तौर पर धोखा देने के आरोपों पर गुस्सा जाहिर किया। उल्लेखनीय है कि करण और तेजस्वी की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ के घर के अंदर हुई थी और वहीं दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। तब से उनका साथ बना हुआ है। हालांकि बीच-बीच में उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। पिछले साल ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था लेकिन तब करण ने ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।

कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। यह शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर तेजस्वी ने कुछ समय पहले सोनी टीवी के रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में कंटेस्टेंट के रूप में शिरकत की थी।

हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा लंबा-चौड़ा नोट

सलमान खान की सुपरहिट मूवी 'बजरंगी भाईजान' (2015) में एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने 'मुन्नी' का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। हर्षाली के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यह यह जानकारी साझा की है। वह साउथ इंडियन स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंड 2’ का हिस्सा हैं, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने हाल ही हर्षाली का पहला लुक शेयर किया।

अब हर्षाली ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। हर्षाली ने लिखा, “एक खामोशी थी जो सब कुछ कह गई, एक मुस्कान थी जो दिल में रह गई। छोटी सी मुन्नी थी, पर यादों में बड़ी बन गई। आज फिर एक कहानी लेकर आई हूं, इस बार लफ्जों के साथ, एक नई रोशनी बन कर छाई हूं। जब आप मुन्नी को याद कर रहे थे, मैं तैयारी कर रही थी - सीख रही थी, बढ़ रही थी, और बन रही थी ताकि एक दिन, जब मैं वापस आऊं, तो मैं न केवल उस छोटी लड़की के रूप में लौटूं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो स्क्रीन पर फिर से सब कुछ महसूस करने के लिए तैयार हो, आपके साथ. अब, मैं आखिरकार उसे आपके साथ शेयर करने के लिए तैयार हूं।

मैंने हर सीन में आत्मा डाल दी है। इस बार भी मुझे आपका प्यार चाहिए-वही आशीर्वाद, वही तालियों की गूंज, वही आंखों का प्यार, मेरे लिए वही जज्बात, मुन्नी की खामोशी से लेकर जननी की आवाज तक, ये सिर्फ मेरी वापसी नहीं है, यह हमारा है, दशहरा में अखंड 2 ठंडावम् 25 सितम्बर, पैन इंडिया रिलीज - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी