न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी नताशा और दामाद फरदीन के रिश्ते को लेकर मुमताज ने कहा-नहीं हुआ तलाक, हर शादी में आते हैं उतार-चढ़ाव

मुमताज ने एक समय पर अपनी दिलकश अदाओं और एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था। गुजरे जमाने की इस दिग्गज एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 11:32:05

बेटी नताशा और दामाद फरदीन के रिश्ते को लेकर मुमताज ने कहा-नहीं हुआ तलाक, हर शादी में आते हैं उतार-चढ़ाव

मुमताज ने एक समय पर अपनी दिलकश अदाओं और एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था। गुजरे जमाने की इस दिग्गज एक्ट्रेस के खाते में एक से बढ़कर एक कई फिल्में हैं। यूं तो मुमताज ने अपने समय के सभी बड़े स्टार के साथ काम किया, लेकिन लोगों को दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद आई। मुमताज लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह वापसी के लिए दमदार रोल के इंतजार में हैं। अब मुमताज ने अपनी बेटी नताशा माधवानी और दामाद एक्टर फरदीन खान के रिश्ते को लेकर बात की है।

नताशा ने साल 2005 में दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन के साथ शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं। मुमताज ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए कहा कि ये दोनों कह रहे हैं कि सेपरेट हो गए लेकिन अभी तक तलाक नहीं लिया। मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं। वो मेरे सामने ही पैदा हुआ है। वो लोग अभी भी पति-पत्नी हैं। उन दोनों के बीच कुछ भी ऐसा सीरियस नहीं हुआ है। हो सकता है कि वो अब एक साथ ना रहना चाहते हों। हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं।

अब दोनों काफी बड़े हो गए है। हमारी बात नहीं सुनते। अक्सर लोग एक-दूसरे से मिल नहीं पाते जिसकी वजह से भी बहस होती है। मुझे यकीन है कि वे शादी कानूनी तौर पर खत्म नहीं करेंगे। उन दोनों का तलाक नहीं होगा क्योंकि इनके बच्चे हैं। फरदीन एक अच्छे पिता हैं। मैंने देखा है कि कैसे वो शूटिंग को अपने शैड्यूल से मैनेज करते हैं। वो मेरी हमेशा इज्जत करते हैं भले ही उनका तलाक क्यों ना हो जाए। वो लोग अपने बच्चों की वजह से कभी अलग नहीं होंगे।

mumtaz,actress mumtaz,fardeen khan,actor fardeen khan,natasha madhwani,fardeen natasha,fardeen natasha divorce,feroz khan

फरदीन ने पिछले साल लंबे समय बाद की थी एक्टिंग की दुनिया में वापसी

बीते साल फरदीन (51) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे पेरेंट्स बनने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से फिल्मों से ब्रेक लिया था और लंदन शिफ्ट हो गए थे जहां पर डॉक्टर को दिखाया। आईवीएफ के जरिए दो बच्चों के पेरेंट्स बने। बता दें उनकी बेटी का नाम दियानी और बेटे का नाम अजेरियस है। यहां तक कि फरदीन ने बच्चों के जन्म के बाद काम से लंबा ब्रेक लिया था ताकि वो बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। बीते कुछ वर्षों में फरदीन-नताशा के बीच दूरी की खबरें सामने आने लगीं।

कपल को लंबे समय से एक साथ सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया, जिससे तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं। फरदीन फिल्मों में अपने चार्म और अभिनय से एक समय दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। फरदीन ने पिछले साल संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ के साथ वापसी की। इसके बाद वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ भी नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी