न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ये रकम कम है…’ मोहम्मद शमी से मिलने वाले 4 लाख मेंटेनेंस पर छलका हसीन जहां का दर्द, जानिए आखिर ऐसा क्यों कहा?

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मोहम्मद शमी को अपनी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां को हर महीने ₹4 लाख गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। हसीन ने इसे जीत बताया लेकिन रकम को महंगाई के लिहाज से कम बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 8:57:53

‘ये रकम कम है…’ मोहम्मद शमी से मिलने वाले 4 लाख मेंटेनेंस पर छलका हसीन जहां का दर्द, जानिए आखिर ऐसा क्यों कहा?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां को लेकर एक बार फिर कानूनी मामले ने सुर्खियां बटोर ली हैं। दोनों के बीच बीते कई सालों से चल रहा विवाद अब कलकत्ता हाई कोर्ट के एक अहम फैसले के चलते फिर चर्चा में है। कोर्ट ने तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही शमी को आदेश दिया है कि वह अपनी पत्नी को हर महीने 4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता दें। ये फैसला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि शमी के निजी और पेशेवर जीवन में भी एक नया मोड़ लेकर आया है।

कोर्ट के आदेश के अनुसार, इस भत्ते में से ₹2.5 लाख उनकी बेटी के लिए और ₹1.5 लाख हसीन जहां के लिए तय किए गए हैं। ये फैसला उस वक्त आया है जब शमी पहले से ही करियर के संघर्षपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। जाहिर है, यह झटका उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी आसान नहीं होगा।

हसीन जहां ने फैसले को बताया अपनी जीत, कहा – “महंगाई में ये रकम कम है”

हसीन जहां ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपनी कानूनी जीत बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा महंगाई और जीवनशैली को देखते हुए ₹4 लाख की रकम बेहद कम है। उन्होंने कहा, “गुजारा-भत्ता पति की कमाई और सामाजिक स्तर को देखकर तय होता है। शमी की जिंदगी की चमक-धमक को देखते हुए ये रकम पर्याप्त नहीं है। हमने ₹10 लाख की मांग की थी और वो भी आज से 7 साल 4 महीने पहले।”

उनकी इस टिप्पणी से साफ है कि यह लड़ाई सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सम्मान और स्थायित्व की भी है।

7 साल से चल रहा विवाद, गंभीर आरोप भी लगे थे

बता दें कि शमी और हसीन जहां 2018 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उसी साल हसीन जहां ने शमी के खिलाफ धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और विवाहेतर संबंधों के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

तब से लेकर अब तक, दोनों अलग-अलग जीवन जी रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी हसीन जहां के पास ही रही है और उन्होंने ही उसकी परवरिश की है। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट में ₹10 लाख प्रति माह गुजारा-भत्ता की मांग की थी।

कोर्ट ने तलाक की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि तलाक की प्रक्रिया को अब शीघ्रता से निपटाया जाए। यह फैसला एक लंबे समय से लटके मामले को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

शमी का करियर भी मुश्किल दौर में

इस फैसले के साथ-साथ मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर भी एक कठिन मोड़ पर है। करीब सवा साल तक चोट से जूझने के बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में वापसी की और टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इसके बाद आईपीएल में खराब प्रदर्शन और फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे। नतीजन, उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिल सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत