Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत ने वीडियो शेयर कर बताई ‘बॉर्डर 2’ की हकीकत, रणबीर-साई की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आया सामने

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। इस फिल्म में पाकिस्तानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 1:13:09

2 News : दिलजीत ने वीडियो शेयर कर बताई ‘बॉर्डर 2’ की हकीकत, रणबीर-साई की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आया सामने

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं। चूंकी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान के संबंध काफी बिगड़ गए थे, ऐसे में हिंदुस्तानियों को यह नागवार गुजरा कि कोई पाकिस्तानी यहां की किसी फिल्म में दिखे। इस पर दिलजीत की खूब आलोचना हुई और उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इन सबके बाद फिल्म 27 जून को भारत में छोड़कर अन्य देशों के सिनेमाघरों में रिलीज की गई।

इस दौरान यह चर्चा तेज हो गई थी कि दिलजीत को उनकी अपकमिंग मूवी 'बॉर्डर 2' से बाहर किया जा सकता है। दावा किया जा रहा था कि उनकी जगह एमी विर्क को लिया जाएगा। अब इन तमाम अफवाहों पर खुद दिलजीत ने विराम लगा दिया है। दिलजीत ने बुधवार (2 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आए। दिलजीत वैनिटी वैन से निकलते हुए, यूनिफॉर्म पहनते हुए और सेट पर डांस सीन की तैयारी करते दिख रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' का लोकप्रिय गाना 'के घर कब आओगे' भी सुनाई देता है।

वीडियो के कैप्शन में दिलजीत ने लिखा, ‘बॉर्डर 2.’ इस पर फैंस और सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने हार्ट इमोजी पोस्ट की। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एक मीडिया संस्थान के साथ बात करते हुए फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने भी साफ कर दिया था कि ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत को हटाने या बदलने की कोई योजना नहीं है। उनकी कास्टिंग लगभग 9 महीने पहले तय हो चुकी थी और आधी फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। ऐसे में किसी नए कलाकार को लाना असंभव है। बता दें 'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। फिल्म में दिलजीत के साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। दिलजीत पिछले साल सितंबर में इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे।

‘रामायण’ के टीजर में दिखाई गई है रणबीर और यश के बीच लड़ाई, अगले साल होगी रिलीज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इससे जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार हैं और लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस बीच आज गुरुवार (3 जुलाई) को फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। यह सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। पोस्टर में रणबीर को राम अवतार में देखा जा सकता है। वे धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर और साउथ इंडियन स्टार यश का लुक देखने को मिला। इसमें राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है। रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। रावण के रोल में यश को देख फैंस रोमांचित हो रहे हैं। रणबीर राम और साई मां सीता के रोल में हैं। साल 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे सहित और भी कई स्टार हैं।

सनी हनुमान के किरदार में हैं। रवि लक्ष्मण बने हैं। इसके अलावा रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई के रोल में में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। खबरें हैं कि फिल्म को 850 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। हाल ही फिल्म का शूट रैपअप हुआ, जिसमें रणबीर और रवि दोनों काफी इमोशनल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका