न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरे निशान में खुला शेयर बाजार: सेंसेक्स 83,400 के पार, IT और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत हुई। आईटी, फार्मा और ऑटो सेक्टर में शुरुआती खरीदारी देखी गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 11:18:23

हरे निशान में खुला शेयर बाजार: सेंसेक्स 83,400 के पार, IT और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत हुई। आईटी, फार्मा और ऑटो सेक्टर में शुरुआती खरीदारी देखी गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

सुबह सेंसेक्स 68.28 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,477.97 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 19.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,472.70 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक निफ्टी 25,200 से 25,270 के स्तर को बनाए रखता है, तब तक बाजार में तेजी बरकरार रह सकती है।

बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचलकर ने बताया कि अगर निफ्टी 25,200 से नीचे आता है तो 25,000 तक गिरने का जोखिम बढ़ जाएगा। वहीं, ऊपर की ओर 25,670 पर बना स्विंग हाई एक अहम बुलिश संकेतक बन सकता है। चूंकि आज वीकली डेरिवेटिव एक्सपायरी है, इसलिए बाजार में सामान्य से अधिक अस्थिरता की संभावना है। साथ ही, अगले सप्ताह अमेरिकी टैरिफ से संबंधित राहत अवधि समाप्त हो रही है, जो वैश्विक बाजारों की दिशा को प्रभावित कर सकती है।

बैंकिंग और मिडकैप शेयरों में हल्की गिरावट

हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखी, लेकिन निफ्टी बैंक इंडेक्स 9.90 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,989.30 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी क्रमश: 0.04 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बीईएल, टाइटन, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, एचसीएल टेक और आईटीसी सबसे बड़े नुकसान में रहे। वहीं, इटरनल (पहले जोमैटो), एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़त दर्ज की।

एफआईआई और डीआईआई की ट्रेडिंग गतिविधि

2 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,036.68 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जो बाजार में स्थायित्व का संकेत देता है।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों की चाल

एशियाई बाजारों में बैंकॉक, चीन, जापान, सोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सिर्फ हांगकांग का बाजार लाल निशान में रहा। अमेरिकी बाजारों में डॉव जोन्स हल्की गिरावट के साथ 44,484.42 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में क्रमशः 0.47% और 0.94% की तेजी दर्ज की गई।

फिलहाल घरेलू बाजार सकारात्मक ट्रेंड दिखा रहा है लेकिन आगामी सप्ताह में वैश्विक कारकों, विशेष रूप से अमेरिकी टैरिफ नीति और डेरिवेटिव एक्सपायरी के चलते बाजार की चाल में अस्थिरता बढ़ सकती है। निवेशकों को सतर्क रहकर कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज