न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सीएम चाहें तो मेरा एनकाउंटर करवा दें' – बिजली कनेक्शन कटने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, भजनलाल शर्मा को दी सीधी चुनौती

हनुमान बेनीवाल ने बिजली कनेक्शन कटने पर सीएम भजनलाल शर्मा को सीधी चुनौती दी। कहा- अगर दम है तो मेरा एनकाउंटर करा दो। बिजली विभाग का दावा- 11 लाख से अधिक का बकाया, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं किया भुगतान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 12:39:26

'सीएम चाहें तो मेरा एनकाउंटर करवा दें' – बिजली कनेक्शन कटने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, भजनलाल शर्मा को दी सीधी चुनौती

राजस्थान की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपना गुस्सा सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर उतारा। वजह थी – उनके घर का बिजली कनेक्शन काटा जाना। बेनीवाल ने तीखे शब्दों में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर भजनलाल में दम है तो मेरा एनकाउंटर करवा दें या किसी मामले में गिरफ्तार करवा लें। ऐसी छोटी हरकतों से कुछ नहीं होगा।” उनकी ये तीखी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे साफ है कि मामला अब आम जनता की नजरों में भी आ गया है।

“कनेक्शन मेरे नाम से है ही नहीं”

मीडिया से बात करते हुए बेनीवाल ने अपनी सफाई में कहा कि बिजली विभाग की ये कार्रवाई एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा, “मेरे घर का कनेक्शन मेरे नाम से है ही नहीं। ये मेरे भाई के नाम पर है। इसके बावजूद मुझे बदनाम करने के लिए मेरे घर पर बिजली काटने की खबर फैलाई गई।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को कहा गया कि चोरी-छिपे पोल से कनेक्शन काटो और मीडिया को दिखाओ कि बिल नहीं चुकाया गया, इसलिए कार्रवाई की गई है।

बिजली विभाग की अपनी दलील

बिजली विभाग की मानें तो करीब 11 लाख रुपये का बिल लंबे समय से बकाया था, जिसके लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे। जून 2025 तक यह बकाया बढ़कर 10 लाख 75 हजार से अधिक हो गया था। विभाग के मुताबिक बार-बार नोटिस के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ तो अंततः कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

प्रेमसुख बेनीवाल को भेजे गए थे 5 नोटिस

जिस कनेक्शन को काटा गया, वह हनुमान बेनीवाल के बड़े भाई प्रेमसुख बेनीवाल के नाम पर था। विभाग के अनुसार प्रेमसुख को मार्च 2025 में सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कराए गए थे और बाकी राशि किस्तों में देने की बात कही गई थी। उन्होंने समझौता समिति में मामला लेने का आवेदन भी किया था, लेकिन आज तक समझौता फीस जमा नहीं की। आखिरकार विभाग को सख्त कदम उठाना पड़ा।

कई कनेक्शन एक साथ काटे गए

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया कि न सिर्फ प्रेमसुख बेनीवाल का, बल्कि अन्य ऐसे कनेक्शन भी काटे गए जिनमें बकाया राशि ज्यादा थी। हालांकि अधिकारियों ने इस मुद्दे पर औपचारिक रूप से मीडिया से बात नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?