न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दर्दनाक घटना, मां ने बेटे को दुल्हन की तरह सजाया, कुछ देर बाद पूरे परिवार ने टंकी में कूदकर दी जान

राजस्थान के बाड़मेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मां ने बेटे को दुल्हन की तरह सजाया और फिर पति-पत्नी समेत दो बच्चों ने पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले का सुसाइड नोट पारिवारिक विवाद की ओर इशारा करता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 12:11:02

राजस्थान में दर्दनाक घटना, मां ने बेटे को दुल्हन की तरह सजाया, कुछ देर बाद पूरे परिवार ने टंकी में कूदकर दी जान

राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है। मंगलवार को एक परिवार – पति, पत्नी और दो मासूम बच्चों ने मिलकर खुदकुशी कर ली। लेकिन इस आत्महत्या से पहले जो तस्वीरें सामने आईं, वो इस दुख को और गहरा कर देती हैं। इन तस्वीरों में मां अपने मासूम बेटे को दुल्हन की तरह सजा रही थी, हंसते-शर्माते बच्चे को जैसे कुछ पता ही नहीं था कि थोड़ी ही देर में उसकी मुस्कान हमेशा के लिए थम जाएगी।

मां कविता ने 8 साल के रामदेव को अपने गहने पहनाए, माथे पर दुपट्टा रखा, आंखों में काजल लगाया और तस्वीरें खिंचवाईं। मासूम रामदेव दुल्हन की तरह सजे कपड़ों में अपनी ही दुनिया में मग्न था। लेकिन कुछ ही समय बाद कविता (32), उसके पति शिवलाल मेघवाल और उनके दो बेटे – बजरंग (9) और रामदेव (8) – घर से करीब 20 मीटर दूर पानी की टंकी में कूद गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिवार के चारों शव पानी में तैरते मिले।

मौत से पहले आखिरी तस्वीरें और सवालों का साया

यह घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी देर रात दी गई। बुधवार सुबह शव बाहर निकाले गए। डीएसपी मंगाराम गर्ग ने बताया कि शिवलाल के छोटे भाई ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब पड़ोसी को भेजा गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर में सन्नाटा पसरा था और अंदर कोई हलचल नहीं थी।

जमीन विवाद बना आत्महत्या की वजह?

पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कथित रूप से शिवलाल ने लिखा है और इस पर 29 जून की तारीख दर्ज है। नोट में तीन लोगों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है – इनमें उसका छोटा भाई भी शामिल है। बताया गया कि शिवलाल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पैसे से अपना अलग घर बनाना चाहता था, लेकिन उसके परिवार – खासकर मां और भाई – ने इसका विरोध किया।

कविता के चाचा की बातों ने बढ़ाया दर्द

कविता के चाचा ने पीटीआई को बताया कि लगातार हो रहे पारिवारिक तनाव और तानों ने इस परिवार को तोड़कर रख दिया था। 29 जून को ही उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और कुछ ही दिनों बाद उन्होंने जिंदगी से हार मान ली। उन्होंने बताया कि घटना के दिन परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। मां बाड़मेर में थी और पिता किसी धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे।

शिवलाल और कविता ने जब यह फैसला लिया तो दोनों ने पहले अपने फोन बंद किए और फिर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?