न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

इस कड़ी में हम आपको पीरियड्स के दौरान ध्यान में रखी जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सीधा संबंध आपकी सेहत से जुड़ा होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 8:56:02

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

महिलाओं को अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसमें से एक हैं पीरियड्स अर्थात मासिक धर्म। यह महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रकिया है जिससे उन्हें हर महीने गुजरना पड़ता है। महीने के ये दिन हर औरत के लिए अलग होते हैं। कुछ महिलाओं को इन दिनों में तेज दर्द सहना पड़ता है तो कुछ के लिए ये सामान्य होता है। पीरियड्स के बारे में सही जानकारी ना होने के कारण इस दौरान महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से उन्हें कई ऐसी बीमारियों को झेलना पड़ता है जिससे वह खुद भी अनजान होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको पीरियड्स के दौरान ध्यान में रखी जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सीधा संबंध आपकी सेहत से जुड़ा होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

गीलेपन को कम करें

पीरियड की वजह से आपका प्राइवेट पार्ट पहले से ही काफी गीला रहता है। उस पर बारिश की वजह से मौसम में भी नमी बनी रहती है। ऐसे में जब महिलायें टॉयलेट जाने के बाद या पानी का इस्तेमाल करने के बाद भी उस एरिया को सुखाती नहीं हैं, तो इससे गीलापन और भी ज्यादा बढ़ जाता है जो इंफेक्शन की वजह बन सकता है। इसलिए जब भी टॉयलेट जायें या पानी का इस्तेमाल करें तो उसके बाद पेपर नैपकिन यानी टिश्यू पेपर की मदद से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छी तरह से सुखा लें फिर पैड का इस्तेमाल करें।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

हर 6 घंटे में बदलना चाहिए पैड

हर 6 घंटे में पैड को बदलते रहना चाहिए। हालांकि, टैम्पोन को हर दो घंटे में बदलना जरूरी होता है। लेकिन जिन महिलाओं को रक्त का बहाव ज्यादा होता है उन्हें पैड को बार-बार बदलना चाहिए। लेकिन जिन महिलाओं को रक्त का बहाव कम या सामान्य होता है उन्हें भी हर 6 घंटे में पैड को बदलते रहना चाहिए। जब रक्त का बहाव कम होता है तो पैड या टैम्पोन देखने में तो पूरी तरह साफ रहता है, फिर भी कीटाणुओं के संपर्क में आ जाता है। इसलिए पैड के साफ दिखने पर भी उसे समय पर बदलते रहना चाहिए।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

खानपान का रखें ध्यान

अगर आप डाइटिंग कर रही हैं तो पीरियड्स के टाइम पर डाइटिंग करना बंद कर दें। क्योंकि पीरियड्स के दौरान आहार की कमी से आपको दिक्कत हो सकती है। जिसका असर आपके पीरियड्स पर पड़ता है। क्योंकि पीरियड्स का हमारे खान-पान पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप पीरियड्स के दौरान पोष्टिक आहार ले रही हैं कि नही।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

असुरक्षित संबंध

ऐसा भूलकर भी नहीं सोचना चाहिए कि पीरियड्स के दिनों में आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं। इस दौरान भी गभर्वती होने की संभावना होती है। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए भी इस दौरान संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

साबुन के इस्तेमाल से बचें

पीरियड के दौरान ज्यादातर महिलायें प्राइवेट पार्ट पर भी नार्मल सोप का ही इस्तेमाल करती हैं जो कि सही नहीं है। इससे नेचुरल पीएच लेवल बिगड़ सकता है जो सेहत के लिहाज से सही नहीं है। आज कल बाजार में कई सारे प्राइवेट पार्ट वॉश मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल आपको इस दौरान करना चाहिए।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

न करें पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल

पीरियड्स के दिनों में पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा। अगर आपको इस्तेमाल करना ही पड़ जाये तो पहले सेनेटाइजर या टॉयलेट स्प्रे का इस्तेमाल ज़रूर करें। साथ ही टॉयलेट इस्तेमाल करने से पहले फ्लश जरूर चला लें।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

टैम्पोन का प्रयोग करते समय बरतें सावधानी

टैम्पोन का उपयोग करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि टैम्पोम ज्यादा समय तक अगर शरीर में रहा तो टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम या टीएसएस से परेशानी बढ़ सकती है। इससे बैक्टीरिया शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिसके कारण गंभीर इंफेक्शन भी हो सकता है।

महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

गर्म पानी से करें सफाई

पीरियड्स के दौरान रोज़ाना रात को सोने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को हल्के गर्म पानी से साफ ज़रूर करें। इसके बाद पेपर नैपकिन की मदद से उस हिस्से को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही पैड का इस्तेमाल करें। इससे इंफेक्शन होने के चांस काफी कम हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी