कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने दूसरे रेड कार्पेट लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस बार उन्होंने इंडियन डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया एक बोल्ड ब्लैक शिमरी गाउन पहना, जिसे हाथ से कढ़ाई कर सजाया गया था। खास बात यह रही कि ऐश्वर्या के इस लुक के साथ पहने गए बनारसी ब्रोकेड केप पर भगवद गीता का संस्कृत श्लोक अंकित था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस लुक को "Heiress of Clam" टाइटल दिया गया है।
इससे पहले ऐश्वर्या अपने पारंपरिक बनारसी साड़ी और सिंदूर लुक में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों और फैंस ने खूब सराहा। फैंस ने उनके सिंदूर वाले लुक को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत की भावना का प्रतीक बताया जा रहा है।
रेड कार्पेट पर एक हल्का वॉर्डरोब मॉलफंक्शन भी हुआ जब अभिनेत्री हेलेन गलती से ऐश्वर्या की केप पर कदम रख बैठीं, लेकिन ऐश्वर्या ने बड़ी सहजता और शांति के साथ स्थिति को संभाल लिया।