#WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi`s tweet asking how many aircraft we lost, BJP leader Gaurav Bhatia says, "When Operation Sindoor is going on, Rahul Gandhi is giving careless statements. He is asking how many IAF jets are down. On May 11, during a press briefing,… pic.twitter.com/bIKUaNSJQE
— ANI (@ANI) राहुल गांधी के बयान लापरवाह और देशहित के खिलाफ
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी लापरवाह बयान दे रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि कितने IAF के जेट विमान गिरे हैं। 11 मई को प्रेस वार्ता में एयर मार्शल भारती ने स्पष्ट कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में हैं और ऐसे सवालों का जवाब देना समझदारी नहीं है। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ बातचीत में व्यस्त हैं और भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और विपक्ष के नेताओं के बयानों पर BJP की नज़र
बीजेपी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने हाल ही में बयान दिया कि 6, 7 और 9 मई को भारत की कार्रवाई के कारण पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे नाजुक समय में विपक्ष के नेता और 'निशान ए पाकिस्तान' कहलाने वाले राहुल गांधी के बयान देश के हित के खिलाफ हैं।













