न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम भूखे मर जाएंगे, ये वॉटर बम है', भारत द्वारा सिंधु जल आपूर्ति रोके जाने पर भड़के पाक सांसद सैयद अली जफर

भारत द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाक सांसद सैयद अली जफर ने इसे 'वॉटर बम' बताया और चेताया कि अगर पानी का संकट नहीं सुलझा तो पाकिस्तान भूखा मर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 5:53:11

'हम भूखे मर जाएंगे, ये वॉटर बम है', भारत द्वारा सिंधु जल आपूर्ति रोके जाने पर भड़के पाक सांसद सैयद अली जफर

भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित किए जाने के फैसले ने पाकिस्तान की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। बीते दिनों जहां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को ‘खून बहाने’ की धमकी दी थी, वहीं अब पाकिस्तान के रुख में बदलाव दिख रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान के सीनेटर सैयद अली जफर ने इसे ‘वॉटर बम’ करार दिया है।

23 मई 2025 को पाकिस्तानी संसद में सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान सीनेटर जफर ने कहा कि पानी का मुद्दा पाकिस्तान के लिए आतंकवाद जितना ही गंभीर खतरा है। उन्होंने चेताया कि यह भी एक तरह की जंग है, जो पाकिस्तान पर थोपी गई है। “21वीं सदी की जंगें पानी को लेकर होंगी और यह बात अब साबित हो रही है,” उन्होंने कहा।

'अगर पानी का मुद्दा हल नहीं हुआ, तो हम भूखे मर सकते हैं'

सीनेटर जफर ने पाकिस्तान की स्थिति को "वॉटर स्ट्रेस देश" की संज्ञा दी और कहा कि इस क्षेत्र में पाकिस्तान दुनिया के शीर्ष देशों में है। उन्होंने बताया कि देश वॉटर स्कार्सिटी यानी जल-अभाव की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसकी मुख्य वजहें हैं: जलवायु परिवर्तन (climate change) और तेजी से बढ़ती जनसंख्या। उन्होंने इस स्थिति को आतंकवाद जितना ही महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

उन्होंने कहा, “अगर हम पानी का ये संकट नहीं सुलझाएंगे तो हमारी जनता भूख से मरने को मजबूर हो सकती है, क्योंकि हमारी जीवनरेखा इंडस बेसिन पर निर्भर है, जिससे तीन-चौथाई पानी बाहर से आता है।” जफर के मुताबिक, “पाकिस्तान की 90 फीसदी खेती इसी पानी पर आधारित है और 10 में से 9 लोग इसी बेसिन पर निर्भर होकर जीवन यापन करते हैं।”

'ये वॉटर बम है, जिसे हमें डिफ्यूज करना है'

जफर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के अधिकांश पावर प्रोजेक्ट्स और डैम इसी पानी पर आधारित हैं। इसलिए इस संकट को वॉटर बम बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे 'डिफ्यूज' करना अब हमारी मजबूरी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत शुरुआत से ही पानी के जरिए पाकिस्तान को जवाब देने की नीति पर चल रहा है।

उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि जब पाकिस्तान बना था, तब रेडक्लिफ लाइन के तहत फिरोजपुर बराज पाकिस्तान को सौंपा गया था, लेकिन आखिरी वक्त पर उसे बदल दिया गया। जफर ने यहां तक कहा कि कश्मीर मुद्दा भी भारत ने पानी को केंद्र में रखकर जिंदा रखा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब