न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदालत ने ट्रंप सरकार को दिया बड़ा झटका, हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के एडमिशन न करने के फैसले पर लगी रोक

ट्रंप प्रशासन के विदेशी छात्रों के हार्वर्ड में एडमिशन बैन पर अदालत ने अस्थाई रोक लगाई। हार्वर्ड ने इस फैसले को अमेरिकी संविधान का उल्लंघन बताया और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के समर्थन में मुकदमा दायर किया। इस फैसले से ट्रंप सरकार को बड़ा झटका लगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 10:33:36

अदालत ने ट्रंप सरकार को दिया बड़ा झटका, हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के एडमिशन न करने के फैसले पर लगी रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के एडमिशन पर रोक लगाने वाले ट्रंप प्रशासन के आदेश को अमेरिका की एक अदालत ने फिलहाल रोक लगा दी है। इससे पहले हार्वर्ड की ओर से इस फैसले के खिलाफ दो मुकदमे दायर किए गए थे।

शुक्रवार, 23 मई 2025 को बोस्टन की अदालत में दायर की गई शिकायत में हार्वर्ड ने कहा कि विदेशी छात्रों के एडमिशन पर रोक लगाना अमेरिकी संविधान और अन्य संघीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा, इस फैसले का विश्वविद्यालय और वहां पढ़ने वाले 7,000 से अधिक विदेशी वीजाधारकों पर तत्काल और गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हार्वर्ड ने कहा, "सरकार ने एक कलम के झटके से विश्वविद्यालय के एक चौथाई छात्रों को खत्म करने की कोशिश की है, जो अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं और जो विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।"

अदालत ने पॉलिसी पर लगाया अस्थाई प्रतिबंध

दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक हार्वर्ड ने कहा, "बिना अंतरराष्ट्रीय छात्रों के हार्वर्ड, हार्वर्ड नहीं रह जाएगा।" डेमोक्रेटिक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा नियुक्त अमेरिकी जिला जज एलिसन बरोज ने इस नीति पर अस्थाई रोक लगाने का आदेश जारी किया। हार्वर्ड ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ करीब 3 बिलियन डॉलर के फंड को बहाल करने के लिए मुकदमा दायर किया था, जिस पर भी प्रशासन ने रोक लगाई थी।

ट्रंप को मिला कानूनी समर्थन

इस बीच, पॉल, वीस और स्कैडेन आर्प्स जैसी बड़ी कानूनी फर्में ट्रंप के पक्ष में खड़ी हुईं और उन्होंने मुफ्त लीगल सेवा प्रदान करने की पेशकश की। बरोज के फैसले से पहले, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अबीगैल जैक्सन ने इस मुकदमे को खारिज करते हुए कहा, "अगर हार्वर्ड को अपने परिसर में अमेरिकी विरोधी, यहूदी विरोधी और आतंकवाद समर्थक गतिविधियों को खत्म करने की चिंता होती तो वे इस स्थिति में कभी नहीं पहुंचते।" उन्होंने आगे कहा, "हार्वर्ड को अपना समय और संसाधन एक सुरक्षित और संरक्षित परिसर बनाने में लगाना चाहिए, न कि ऐसे तुच्छ मुकदमे दायर करने में।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी