न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनार से जुड़े हैं सेहत के तार, हर बीमारी में हमें संभालकर फिर से कर देता है मजबूती से खड़ा!

अनार काफी पौष्टिक होता है। अगर हम इसका नित्य सेवन करें तो हमारे बीमार पड़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है। तभी तो ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 16 June 2021 10:40:02

अनार से जुड़े हैं सेहत के तार, हर बीमारी में हमें संभालकर फिर से कर देता है मजबूती से खड़ा!

अनार काफी पौष्टिक होता है। अगर हम इसका नित्य सेवन करें तो हमारे बीमार पड़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है। तभी तो आमतौर पर जब भी हम बीमार होते हैं तो हमें डॉक्टर अनार और सेव खाने की सलाह देते हैं, जिससे हम जल्दी रिकवर हो जाएं। यह हमारे अंदर विटामिन की कमी पूरी करता है। इसमें विटमिन ए, सी और ई, फोलिक ऐसिड तथा एंटी-आक्सिडेंट्स भी होते हैं।

pomegranate,pomegranate remedy,vitamin,pomegranate health,pomegranate doctor,immunity,anemia,thirst,cancer,baldness,health article in hindi

1. इम्यूनिटी मजबूत करे

खट्टे फलों में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। खट्टे फलों को नापसंद करने वाले लोगों के लिए अनार बहुत फायदेमंद होता है। एक अनार के अंदर दैनिक जरूरत के हिसाब से लगभग 40 प्रतिशत विटमिन सी होता है।

pomegranate,pomegranate remedy,vitamin,pomegranate health,pomegranate doctor,immunity,anemia,thirst,cancer,baldness,health article in hindi

2. अनार के सेवन से एनीमिया और पीलिया में फायदा

- एनीमिया, और पीलिया रोग के उपचार के लिए 250 मिली अनार के रस में, 750 ग्राम चीनी मिलाकर चाशनी बना लें। इसे दिन में 3-4 बार सेवन करें। इससे एनीमिया और पीलिया में फायदा होता है।

- अनेक लोगों को थकान और कमजोरी की शिकायत रहती है। ऐसे लोग 20 ग्राम अनार के ताजे पत्ते लेकर, 400 मिली पानी में उबाल लें। जब पानी 100 मिली शेष रह जाएं, तो इसमें गर्म दूध मिलाकर पिएं। इससे शारीरिक और मानसिक कमजोरी ठीक होती है।
- एनीमिया और पीलिया रोग से ग्रस्त लोग 3-6 ग्राम अनार के पत्ते को छाया में सुखा लें। इस चूर्ण को सुबह गाय के दूध से बने छाछ के साथ पिएं। इसी तरह शाम को इसी छाछ के साथ पनीर का सेवन करें। इससे एनीमिया और पीलिया रोग में फायदा होता है।

pomegranate,pomegranate remedy,vitamin,pomegranate health,pomegranate doctor,immunity,anemia,thirst,cancer,baldness,health article in hindi

3. बच्चों को बार-बार प्यास लगती है तो कराएं अनार का सेवन

बच्चों को बहुत अधिक प्यास लगती हो तो अनारदाना, जीरा तथा नागकेसर को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में चीनी एवं मधु मिलाकर बच्चों को चटाएं। इससे प्यास मिटती है।

pomegranate,pomegranate remedy,vitamin,pomegranate health,pomegranate doctor,immunity,anemia,thirst,cancer,baldness,health article in hindi

4. कैंसर से करें बचाव

डीएनए की क्षति कोशिका चक्र में रुकावट पैदा कर कैंसर के विकास को बढ़ावा देती है। लेकिन अनार के बीज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट में इस तरह के नुकसान के खिलाफ कोशिकाओं की रक्षा करने की क्षमता होती है। इस तरह अनार के बीज ब्रेस्ट, कोलन, प्रोस्टेट ल्यूकेमिया और ट्यूमर को रोकने और इलाज में फायदेमंद होता है।

pomegranate,pomegranate remedy,vitamin,pomegranate health,pomegranate doctor,immunity,anemia,thirst,cancer,baldness,health article in hindi

5. अनार के सेवन से दस्त पर रोक

दस्त पर रोक लगाने के लिए 2-3 ग्राम अनार के फल के छिलके का चूर्ण बना लें। इसे सुबह-शाम ताजे पानी के साथ पिएं। इससे दस्त में लाभ होता है। एक ग्राम अनार की छाल (फल या जड़ की छाल) के चूर्ण में, बराबर मात्रा में जायफल का चूर्ण और 250 मिग्रा नागकेसर को मिला लें। इसे पीसकर शहद के साथ सेवन करें। दस्त पर रोक लगती है।

pomegranate,pomegranate remedy,vitamin,pomegranate health,pomegranate doctor,immunity,anemia,thirst,cancer,baldness,health article in hindi

6. गंजेपन का इलाज

बालों के झड़ने या गंजेपन की समस्या में अनार के ताजे हरे पत्तों का रस लें। इसमें 100 ग्राम अनार के पत्तों का पेस्ट और आधा लीटर सरसों का तेल मिला लें। इस तेल को पकाकर छान लें। इसे बालों पर लगाएं। इससे बालों का झड़ना रुक जाता है और गंजेपन की समस्या दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’

भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर

सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत

'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस

भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला

ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच