न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron के मरीजों में सबसे ज्यादा दिख रहे हैं ये 2 लक्षण, हलके में न लें

ओमिक्रॉन के लक्षण सर्दी के लक्षणों से मिलते जुलते हैं। शुरुआती स्टडी से पता चला है कि यह नया वैरिएंट काफी हल्का है, लेकिन हल्का बुखार, गले में खराश, शरीर में अत्यधिक दर्द, रात को पसीना, उल्टी और भूख न लगना जैसे लक्षण शरीर में ओमिक्रॉन की उपस्थिति का संकेत हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 1:14:27

Omicron के मरीजों में सबसे ज्यादा दिख रहे हैं ये 2 लक्षण, हलके में न लें

कोविड-19 (COVID-19) का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) भले ही डेल्टा वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है लेकिन राहत की बात यह है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु का जोखिम काफी कम है। ओमिक्रॉन के लक्षण सर्दी के लक्षणों से मिलते जुलते हैं। शुरुआती स्टडी से पता चला है कि यह नया वैरिएंट काफी हल्का है, लेकिन हल्का बुखार, गले में खराश, शरीर में अत्यधिक दर्द, रात को पसीना, उल्टी और भूख न लगना जैसे लक्षण शरीर में ओमिक्रॉन की उपस्थिति का संकेत हो सकते हैं।

स्टडी और रिसर्च के आधार पर ओमिक्रॉन के नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। विभिन्न अध्ययनों के निष्कर्ष के आधार पर 2 ऐसे लक्षण सामने आए हैं, जो अधिकतर लोगों में नजर आ रहे हैं। ओमिक्रॉन के 2 लक्षणों में बहती नाक और सिरदर्द भी शामिल है, जो कि सबसे अधिक देखा जा रहा है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में महामारी विज्ञान और स्वास्थ्य सूचना विज्ञान के प्रोफेसर आइरीन पीटरसन के मुताबिक, बहती नाक और सिरदर्द कई अन्य संक्रमणों के लक्षण हैं, लेकिन ये COVID-19 या Omicron के लक्षण भी हो सकते हैं। अगर किसी को ये दो लक्षण नजर आते हैं, तो उसे अपना कोविड टेस्ट जरुर कराना चाहिए।

Health,health updates,health news,omicron,omicron symptoms,coronavirus,coronavirus symptoms

ओमिक्रॉन के 20 लक्षण

UK की ZOE कोविड स्टडी में ओमिक्रॉन के सभी 20 लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि शरीर में ये लक्षण कम से शुरू होकर कब तक बने रहते हैं। ओमिक्रॉन के ज्यादातर मरीजों में इनमें से अधिकांश लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

- सिरदर्द
- नाक बहना
- थकान
- छींक आना
- गले में खराश
- लगातार खांसी
- कर्कश आवाज
- ठंड लगना या कंपकंपी
- बुखार
- चक्कर आना
- ब्रेन फॉग- आंखों में दर्द
- मांसपेशियों में तेज दर्द
- भूख ना लगना- सुगंध बदल जाना
- सुगंध महसूस ना होना
- छाती में दर्द
- ग्रंथियों मे सूजन
- कमजोरी
- स्किन रैशेज

लक्षण दिखने पर क्या करें

ओमिक्रॉन के इन 20 लक्षणों में से आप किसी भी लक्षण को महसूस करते है तो तुरंत कोरोना की जांच करवाएं और रिपोर्ट आने तक घर के लोगों से अलग रहें और अपने आपको क्वारंटाइन करें। लक्षणों पर भी ध्यान देते रहें, हर समय घर में भी मास्क पहने रखें, दूसरों के संपर्क में आने से बचें, ताकि दूसरे लोगों में इंफेक्शन का खतरा न रहे।

Health,health updates,health news,omicron,omicron symptoms,coronavirus,coronavirus symptoms

कितने दिनों तक रहते हैं ये लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण डेल्टा की तुलना में तेज गति से दिखाई देते है और इनका इनक्यूबेशन पीरियड भी कम होता है। ओमिक्रॉन के मरीजों में संक्रमित होने के 2-5 दिनों के बाद लक्षण नजर आते हैं।

ब्रिटिश एपिडेमोलॉजिस्ट टिम स्पेक्टर के अनुसार आमतौर पर जुकाम जैसे लक्षण ओमिक्रॉन के ही होते हैं जो औसतन 5 दिनों तक रहते हैं। हालांकि पाबंदियों, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने का बहुत असर पड़ता है और इसकी वजह से फ्लू के मामले भी घटे हैं।

टिम स्पेक्टर का कहना है कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के लक्षण कम दिनों तक रहते हैं । लोगों में लक्षण बहुत कम समय के लिए दिखाई देते हैं, खासतौर से पहले सप्ताह में। अगर लोग 5 दिनों के बाद टेस्ट में नेगेटिव आते हैं तो इसका मतलब है कि इन 5 दिनों में ये लक्षण आ कर चले गए। यानी ये जितनी तेजी से दिखाई देते है, उतनी ही तेजी से चले जाते हैं। ज्यादातर लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण 3-5 दिनों तक रहते हैं। वैक्सीनेटेड लोगों में इसके लक्षण हल्के हैं। ओमिक्रॉन उन लोगों के लिए ज्यादा घातक है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर