न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान की न्यूक्लियर साइट पर भयानक तबाही के बाद ट्रंप का बड़ा बयान – शांति या बर्बादी का फैसला अब...

ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका के विनाशकारी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना की तारीफ की और ईरान को दी सख्त चेतावनी—शांति चुनो या बर्बादी झेलो।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 9:00:02

ईरान की न्यूक्लियर साइट पर भयानक तबाही के बाद ट्रंप का बड़ा बयान – शांति या बर्बादी का फैसला अब...

ईरान पर अमेरिका द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमलों ने दुनिया का ध्यान खींच लिया है, और अब इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। रविवार, 22 जून 2025 को हुए इस हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया है, और साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना के कौशल की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने एकदम साफ लहजे में कहा, “ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को जो नुकसान हुआ है, वह ऐतिहासिक है। हमले न सिर्फ सटीक थे, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी थे। हमारी सेना ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। थैंक्यू!” यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें वह ईरान की परमाणु क्षमता को जड़ से खत्म करने के मूड में नजर आ रहे हैं।

एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप की प्रतिक्रिया:

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका का उद्देश्य स्पष्ट था – ईरान की परमाणु संवर्धन की क्षमता को नष्ट करना और वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले इस खतरनाक राष्ट्र को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना।

उन्होंने कहा, “आज रात के हमले को मैं एक बेहतरीन सैन्य सफलता मानता हूं। ईरान की मुख्य न्यूक्लियर साइट्स को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। अब वक्त है शांति का।”

लेकिन इसके साथ ही ट्रंप ने एक सख्त चेतावनी भी दे डाली — “ईरान के पास अब सिर्फ दो रास्ते हैं – या तो शांति, या फिर बर्बादी। और अगर वह बर्बादी का रास्ता चुनता है, तो उसका परिणाम बेहद भयावह होगा।” ट्रंप का यह दो टूक बयान न सिर्फ रणनीतिक संदेश देता है, बल्कि यह वैश्विक राजनीति में तनाव की गर्माहट को भी दर्शाता है।

इतिहास दोहराया, ईरान की पुरानी हरकतों की याद दिलाई

अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान की पिछली कार्रवाइयों का हवाला देते हुए कहा, “ईरान पिछले 40 वर्षों से अमेरिका और इजरायल को निशाना बनाता आ रहा है। 'डेथ टू अमेरिका', 'डेथ टू इस्राएल' जैसे नारे और हमलों में हमारे कई सैनिकों की जान गई है। जनरल कासिम सुलेमानी जैसे लोग सैकड़ों लोगों की जान ले चुके हैं। अब ये सब और नहीं चलेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब