Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी इन बिमारियों को ना करें नजरअंदाज, करती हैं साइलेंट किलर का काम

कई बीमारियां ऐसी भी हैं जो आपके शरीर में अंदर ही पनपती रहती हैं और साइलेंट किलर के रूप में अचानक मौत का कारण बनती हैं। ऐसी बिमारियों को नजरअंदाज करना मतलब अपनी जिन्दगी से खिलवाड़ करने जैसा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 8:56:51

भूलकर भी इन बिमारियों को ना करें नजरअंदाज, करती हैं साइलेंट किलर का काम

स्वस्थ जीवन के लिए सबसे जरूरी हैं आपकी स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार का होना। अगर आपकी लाइफस्टाइल व्यवस्थित होगी तो बीमारियां आपके आसपास भी नहीं भटकेगी। आजकल देखा जा रहा हैं कि बिमारियों की वजह से लोग अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा अस्पताल में व्यतीत कर रहे हैं। कई बीमारियां ऐसी भी हैं जो आपके शरीर में अंदर ही पनपती रहती हैं और साइलेंट किलर के रूप में अचानक मौत का कारण बनती हैं। ऐसी बिमारियों को नजरअंदाज करना मतलब अपनी जिन्दगी से खिलवाड़ करने जैसा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर को गंभीर नुकसान दे सकती हैं। इन्हें जान अपनी लाइफस्टाइल को इसके अनुरूप व्यवस्थित करें।
Health tips,health tips in hindi,silent killer disease हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन सबसे खतरनाक स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है जो दुनियाभर के करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है। हाई बीपी को साइलेंट किलर माना जाता है, इसका कारण यह है कि इसमें कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या न केवल हृदय और धमनियों को प्रभावित करती है, साथ ही गंभीर स्थितियों में यह हृदय रोगों जैसे दिल का दौरा पड़ने, हृदय गति रुकने या स्ट्रोक तक का कारण बन सकती है। Health tips,health tips in hindi,silent killer disease डायबिटीज है खतरनाक

डायबिटीज के दो प्रकार टाइप1 और टाइप 2 के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में शरीर में इंसुलिन का स्तर प्रभावित हो जाता है। डायबिटीज की गंभीर स्थिति शरीर के कई अन्य अंगों को क्षति पहुंचा सकती है। डायबिटीज के रोगियों को किडनी, हृदय, आंखों की रोशनी जाने जैसी तमाम तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसका प्रबंधन बहुत आवश्यक माना जाता है। Health tips,health tips in hindi,silent killer disease कोरोनरी आर्टरी डिजीज

दिल की कई बीमारियां जानलेवा होती हैं। कोरोनरी आर्टरी डिजीज इनमें से एक है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल को ब्लड और ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कोरोनरी आर्टरी सिकुड़ जाती हैं, जिससे सीने में दर्द के साथ दिल का दौरा भी पड़ सकता है। सही जांच और सही जीवनशैली को अपनाए बिना इस बीमारी को रोकना लगभग असंभव है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो नियमित रूप से जांच कराके इसे मैनेज करें। इसके साथ ही अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन जैसे स्वस्थ भोजन करना और नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। Health tips,health tips in hindi,silent killer disease ​फैटी लीवर डिजीज

शरीर में फैटी लीवर रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहते हैं। फैटी लीवर रोग दो तरह के होते हैं । अल्कोहॉलिक और नॉन- अल्कोहॉलिक। जहां तक फैटी लीवर का सवाल है इसमें आपका आहार मुख्य भूमिका निभाता है। इससे बचने के लिए हेल्दी प्लांट बेस डाइट का चयन करें और कुछ भी अनहेल्दी फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। डॉक्टर्स की सलाह है कि फैटी लीवर डिसीज के लक्षण बहुत जल्दी दिखाई नहीं देते , लेकिन संदेह होने पर ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड की मदद से इस बीमारी का शुरूआती स्टेज में पता लगाया जा सकता है। Health tips,health tips in hindi,silent killer disease ऑस्टियोपोरोसिस को न करें अनदेखा

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से संबंधित बीमारी है, जिसमें प्रभावित व्यक्ति अक्सर अपनी स्थिति से अनजान होता है। ऑस्टियोपोरोसिस में अक्सर लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण बार-बार फ्रैक्चर होने या हड्डियों से संबंधित अन्य प्रकार की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों के किसी भी प्रकार के रोगों से बचने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
Health tips,health tips in hindi,silent killer disease स्लीप एपनिया है नुकसानदायक

स्लीप एपनिया एक गंभीर नींद संबंधी विकार है जहां लोग सोते समय जोर से सांस लेते हैं। गंभीर स्लीप एपनिया वाले मरीजों में नींद के दौरान अचानक मौत और स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है, जो इसे साइलेंट किलर बनाती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सबसे आम प्रकार है, जहां आपका वायुमार्ग नींद के दौरान पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो सकता है, जिससे सांस रुक सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology