न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छुपाए नहीं छुपता है थुलथुला पेट, देता अन्य बीमारियों की दस्तक, आजमाएं ये टिप्स

थुलथुला पेट सबसे ज़्यादा चिढ़ पैदा करने वाली चीज़ों में से एक होता है। इसे छिपाने के लिए हम कई बार हाई-वेस्टेड पैंट्स का ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 May 2021 5:42:55

छुपाए नहीं छुपता है थुलथुला पेट, देता अन्य बीमारियों की दस्तक, आजमाएं ये टिप्स

थुलथुला पेट सबसे ज़्यादा चिढ़ पैदा करने वाली चीज़ों में से एक होता है। इसे छिपाने के लिए हम कई बार हाई-वेस्टेड पैंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नींद और एक्सरसाइज़ की कमी, ख़राब जीवनशैली ऐब्डॉमिनल मांसपेशियों का कमज़ोर होना, इसके सबसे आम कारण हैं। इस हिस्से में इकट्ठा हुआ फ़ैट डाइबिटीज़, हाइपरटेंशन, हृदय रोगों और सेहत से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं के ख़तरे को बढ़ाता है। इस समस्या को सुलझाने का सबसे असरदार तरीक़ा है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट्स का मिलाजुला संयोजन।

belly fat,loose belly fat,crunches,push ups,twist,exercise,carrot,fiber,green beans,cinnamon stick,carom seeds,health article in hindi

क्रंचेज़ आज़माएं

चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ लें और हाथों को सिर के पीछे रखें। अपने आपको ऊपर की ओर खींचे और हल्का-सा घुमाएं, ताकि आपकी बाईं कुहनी आपके दाएं घुटने को स्पर्श करे। वापस नीचे की ओर झुकें और शुरुआती मुद्रा में लौट आएं। और यही प्रक्रिया दाईं कुहनी से बाएं घुटने को स्पर्श कराते हुए दोहराएं। दोनों ओर 20-20 बार यही प्रक्रिया दोहराएं।

belly fat,loose belly fat,crunches,push ups,twist,exercise,carrot,fiber,green beans,cinnamon stick,carom seeds,health article in hindi

मददगार पुश-अप्स

अपने आगे के हाथों के सहारे प्लैंक मुद्रा में आ जाएं। ज़मीन की ओर अपने शरीर को झुकाएं। ऊपर आते व़क्त अपने एक पैर को कंधे की ओर बढ़ाएं। पैर को वापस सीधा करते हुए अपनी शुरुआती मुद्रा में लौट आएं। दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं। हर एक पैर से 25 बार दोहराएं।

belly fat,loose belly fat,crunches,push ups,twist,exercise,carrot,fiber,green beans,cinnamon stick,carom seeds,health article in hindi

थोड़ा ट्विस्ट हो जाए

खड़ी हो जाएं और अपने हाथों को सिर के पीछे रखें, कुहनियों को बाहर की ओर निकालें। घुटनों को हल्का झुकाएं और किसी एक ओर मुड़ें और फिर दूसरी ओर। ध्यान रहे कि यह एक्सरसाइज़ करते समय आपके कूल्हे हिलें नहीं। दोनों ओर 25 बार यह एक्सरसाइज़ करें।

आड़ी-तिरछी रेखाएं

अपने पैरों और कूल्हों को फैलाकर खड़ी हो जाएं। अपनी कुहनी को फैलाते हुए हाथों को सिर के पीछे ले जाएं। अपने बाएं घुटने को ऊपर उठाएं और दाएं कुहनी को घुटने से स्पर्श कराने के लिए नीचे झुकाएं। शुरुआती मुद्रा में लौट आएं और दूसरी ओर यही प्रक्रिया दोहराएं। दोनों ओर 25 बार करें।

belly fat,loose belly fat,crunches,push ups,twist,exercise,carrot,fiber,green beans,cinnamon stick,carom seeds,health article in hindi

SOME OTHER TIPS

1. पेट पर जमी वसा को कम करने के लिए भोजन

पेट पर जमी चर्बी को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने आहार को संतुलित करें। अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जो फाइबर से भरपूर हों। बाजार में गाजर और हरी फलियां मौजूद हैं तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं। गाजर में आपके लिए जरूरी ज्यादातर पोषक तत्व होते हैं, तो बीन्स भी पोषक तत्वों का खजाना है। इन दोनों को आप सलाद में शामिल कर सकते हैं। खाने से 30 मिनट पहले सलाद लेने से आप पेट पर जमी वसा को तेजी से कम कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ ग्रीन टी या लैमन टी भी कमाल कर सकती हैं।

belly fat,loose belly fat,crunches,push ups,twist,exercise,carrot,fiber,green beans,cinnamon stick,carom seeds,health article in hindi

2. वजन कम करने के लिए क्या करें, लें अजवाइन का सहारा

जी हां, वजन के साथ ही साथ पेट पर जमी चर्बी को भी घटाती है अजवाइन। इसके लिए आप अजवाइन का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आपको रात भी अजवाइन को एक कप पानी में भिगो कर रखना है और सुबह उठकर उसे खाली पेट पी लेना है।

belly fat,loose belly fat,crunches,push ups,twist,exercise,carrot,fiber,green beans,cinnamon stick,carom seeds,health article in hindi

3. पेट पर जमी चर्बी को कम करेगी दालचीनी

जी हां, हो सकता है कि आपने सुना हो कि दालचीनी डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है और हम आपको बता रहे हैं कि यह आपको वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। तो अगर आप डायबिटीज में वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक पंथ दो काज वाली बात होगी। इसके लिए आपको शहद की भी जरूरत होगी। अगर आप दालचीनी और शहद को मिलाकर लेते हैं तो यह पेट पर जमी वसा को तेजी से कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच