न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन एलर्जी : फूड एलर्जी से है काफी अलग, ये हैं कारण, लक्षण और छुटकारा पाने के टिप्स

स्किन एलर्जी आजकल हर किसी के लिए समस्या बनी हुई है। कभी किसी खाने के चलते तो कभी किसी क्रीम या कॉस्मेटिक के चलते...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 2:03:40

स्किन एलर्जी : फूड एलर्जी से है काफी अलग, ये हैं कारण, लक्षण और छुटकारा पाने के टिप्स

स्किन एलर्जी आजकल हर किसी के लिए समस्या बनी हुई है। कभी किसी खाने के चलते तो कभी किसी क्रीम या कॉस्मेटिक के चलते स्किन पर रैशेज, पिंपल और खुजली की समस्या होने लगती है, जो कई बार चेहरे और शरीर पर कई तरह के निशान भी छोड़ जाती है। स्किन एलर्जी फूड एलर्जी से काफी अलग होती है और काफी परेशान भी करती है।

स्किन एलर्जी में कई बार शरीर में दाने, या फिर हल्के लाल धब्बे आने लगते हैं। स्किन एलर्जी खासकर तब होती है, जब कोई इरिटेंट या फिर एलर्जी आपकी त्वचा के संपर्क में आती है और आपका इम्यून सिस्टम उन्हें रोकने के लिए एंटीबॉडी रिलीज करता है। कई बार यह एलर्जी सामान्य तो कभी गंभीर हो सकती है।

त्वचा हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है। जरा-सी लापरवाही इसमें एलर्जी का कारण बन सकती है। इस एलर्जी के कारण त्वचा पर जगह-जगह खुजली और लाल चकत्ते पड़ने शुरू हो जाते हैं। इसके कारण त्वचा की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है और हमारा आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है। खासकर, युवतियों को सबसे ज्यादा चिंता होती है, लेकिन आप घबराएं नहीं, स्किन एलर्जी को कुछ सावधानियों और घरेलू उपायों की मदद से दूर किया जा सकता है।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

स्किन एलर्जी के कारण

- मौसम में बदलाव

- धूल मिट्टी के कणों के कारण

- जानवरों को छूने के कारण

- दर्द निवारक दवाओं का सेवन

- टैटू का त्वचा पर बुरा प्रभाव

- किसी फूड के कारण
- ड्राई स्किन से त्वचा में एलर्जी
- किसी कीड़े-मकोड़े का काटना

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

स्किन एलर्जी के लक्षण

- त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना

- खुजली होना

- फुंसी-दाने हो जाना

- रैशेज या क्रैक पड़ना

- जलन होना

- त्वचा में खिंचाव पैदा होना

- छाले या पित्त होना

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

त्वचा की एलर्जी से राहत पाने के घरेलू उपाय

एलोवेरा – एलोवेरा जेल और कच्चे आम के पल्प को मिक्स करके त्वचा पर लगाएं। इस लेप को लगाने से स्किन एलर्जी की जलन, खुजली और सूजन से राहत मिलती है।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

दलिया – दलिया में विटामिन होता है जो त्वचा के लिए लाभकारी होता है और एलर्जी को भी कम करने में मदद करता है। एक कप गुनगुने पानी में दलिया को ग्राइंड कर के मिला लें और फिर इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें और फिर अच्छी तरह धो लें।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा एंटी-एलर्जी की तरह काम करता है। बेकिंग सोडा को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। अब धो लें।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

अधिक पानी पीना – स्किन एलर्जी होने पर अपने शरीर को अधिक से अधिक हाइड्रेट रखें। इसके लिए एक दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी जरूर पीएं। अधिक पानी का सेवन आपको सनबर्न और फ्लू से बचाएगा।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

कपूर और नारियल तेल – कपूर को पीसकर उसमें नारियल का तेल मिक्स करें। इसके बाद इसे खुजली वाली जगहें पर लगाएं। दिन में कम से कम 2 बार इस मिक्चर को लगाने से आपकी एलर्जी की समस्या दूर हो जाएगी।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

फिटकरी – एलर्जी वाली जगह को फिटकरी के पानी से धोएं। उसके बाद इस पर कपूर और सरसों का तेल मिक्स करके लगाएं। आप चाहें तो इसकी जगह फिटकरी और नारियल का तेल मिक्स करके भी लगा सकते हैं।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

नींबू – नींबू का इस्तेमाल स्किन एलर्जी के दौरान एक बेहतर विकल्प होता है। नींबू में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा की एलर्जी को कम करने में मदद करता है। एलर्जी वाली जगह पर नींबू के रस को लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें और फिर अच्छी तरह धो लें। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।

skin allergy,skin allergy reasons,skin allergy symptoms,skin allergy home tips,immunity,rashes,itch,pimples,neem aloe vera,health article in hindi

नीम – एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम एलर्जी की समस्या को दूर करने का रामबाण इलाज है। इसके लिए नीम के पत्तों को रात के समय पानी में भिगो दें और सुबह इसका पेस्ट बनाकर लगाएं। इससे आपकी स्किन एलर्जी मिनटों में गायब हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग