न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी कई दिक्कतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में देखने को मिलता हैं कि कई लोगों को सुबह शौच करने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता हैं और कई दिनों तक पेट साफ नहीं हो पाता हैं जिसे कब्ज की समस्या कहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 10:31:22

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी कई दिक्कतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में देखने को मिलता हैं कि कई लोगों को सुबह शौच करने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता हैं और कई दिनों तक पेट साफ नहीं हो पाता हैं जिसे कब्ज की समस्या कहते हैं। कब्ज की समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे असमय खाना खाना, कम पानी पीना, तैलीय पदार्थों का सेवन, एक ही जगह बैठे रहना आदि। कब्ज में गैस बनने लगे तो पेट फूलने लगता है और कई बार यह आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी की स्थिति में भी डाल देता हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों के सेवन से अच्छा हैं घरेलू नुस्खों को आजमाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

नींबू

नींबू या विशेष रूप से नींबू का रस, कब्ज का इलाज कर सकता है और यह पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है। यह सबसे आसान और प्रभावी उपचारों में से एक है जिसे आप घर पर कर सकते हैं। आधे नींबू के रस को निकालकर एक गिलास गर्म पानी में मिलाएँ। आप एक चुटकी सेंधा नमक या आधा चम्मच सादे नमक के साथ तोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। सुबह खाली पेट नींबू का पानी पिएं। आप शाम में भी इसका एक गिलास पी सकते हैं।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

अजवाइन, त्रिफला और सेंधा नमक

कब्ज की समस्या हो तो 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक लें। अब इसे पीस कर उसका चूर्ण बना लें। हर दिन इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लेंगे। बताया जाता है कि आपको बहुत जल्द ही आराम मिलेगा।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

सौंफ

सौंफ के बीज बदहज़मी, सूजन, कब्ज और ग्रहणी जैसे मुद्दों के उपचार में उपयोगी होते हैं क्योंकि वह सुचारू रूप से पाचन तंत्र की मांसपेशियों की गतिविधि को उत्तेजित करते है। एक कप सौंफ के बीज लें और सुखाकर उन्हें भून लें। फिर उन्हें पीसें और मिश्रण को छान लें। एक जार में इस स्वादिष्ट पाचन पाउडर को स्टोर करें। गर्म पानी के साथ दैनिक रूप से इस पाउडर का आधा चम्मच लें।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

जीरे और अजवाइन का पानी

हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीने से आपकी पुरानी से पुरानी पेट संबंधी समस्या दूर होती है। एसिडिटी और कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए यह पानी पीने की सलाह दी जाती है। यही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए ‘जादुई पानी’ भी कहा जाता है। इस पानी को पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

अलसी

अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ-साथ कई औषधीय गुण हैं। इसके अलावा, अलसी में रेचक के गुण होते हैं, जो हल्के से गंभीर कब्ज के मामलों के इलाज में बहुत उपयोगी हो सकता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी बीज को मिलाकर दो से तीन घंटे के लिए रख दें। दैनिक रूप से बिस्तर पर जाने से पहले यह पानी पिएं। सुबह में, आपका मल त्याग ज़्यादा बेहतर हो जाएगा।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

सोडा वाटर

गैस की समस्या में आप इनो का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। कब्ज में आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी सकते हैं। यह भी इनो की तरह ही काम करता है। इससे आपका पेट साफ रहता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

अरंडी का तेल

एक उत्तेजक रेचक होने के नाते, अरंडी का तेल छोटे और बड़े आंत को उत्तेजित करता है और मल त्याग में सुधार लाता है। बस खाली पेट एक से दो चम्मच अरंडी के तेल का सेवन करें। स्वाद में सुधार लाने के लिए, आप इसको फल के रस के साथ भी ले सकते हैं। कुछ ही घंटों के भीतर, आप अपनी हालत में एक बड़ा सुधार देखेंगे। आप एक लम्बी अवधि के लिए इस उपाय को दोहरा नहीं सकते हैं क्योंकि इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

इमली

इमली में भी एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, इसलिए कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। इससे आपका पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।

असहज स्थिति पैदा करती हैं कब्ज की समस्या, इन 9 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

शहद

शहद कब्ज से राहत देने में बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह एक हल्के रेचक के रूप में कार्य करता है। आप इसे कब्ज को अच्छी तरह रोकने और ठीक करने के लिए दैनिक रूप से उपयोग कर सकते हैं। शहद के दो चम्मच दिन में तीन बार लें। आप एक गिलास गर्म पानी में एक छोटा चम्मच शहद और नींबू का रस मिला लें। इसे हर सुबह खाली पेट पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी