न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी की भूमि दूसरा गाल आगे नहीं करेगी, पनामा से पाकिस्तान पर बरसे शशि थरूर

भारत द्वारा पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को उजागर करने के लिए वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों के तहत कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने पनामा में तीखी टिप्पणी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 8:46:21

महात्मा गांधी की भूमि दूसरा गाल आगे नहीं करेगी, पनामा से पाकिस्तान पर बरसे शशि थरूर

भारत द्वारा पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को उजागर करने के लिए वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों के तहत कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने पनामा में तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आतंकवादी हमलों के सिर्फ अपराधियों को सजा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन देशों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर जवाबदेह ठहराना होगा, जो उन्हें सुरक्षित पनाह, आर्थिक मदद और समर्थन देते हैं।

पनामा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमारा मानना है कि जब पनामा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बयान में शामिल हुआ, तो उसने कहा ऐसे अपराधों के अपराधियों को पकड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन देशों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जो उन्हें सुरक्षित पनाह, समर्थन और वित्त प्रदान करते हैं। मुझे लगता है कि यह संदेश हमारे पड़ोसी को बहुत स्पष्ट रूप से जाना चाहिए था; यह एक ऐसा संदेश है जिसके पीछे दुनिया खड़ी है।"

पाकिस्तानी सेना कश्मीर की अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहती है

थरूर ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुआ हालिया आतंकी हमला, भारत को अंदर से कमजोर करने की पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, “यह हमला केवल निर्दोष लोगों की जान लेने के लिए नहीं किया गया था, बल्कि इसका उद्देश्य था कश्मीर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना, जो इन दिनों दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। मेरे मित्र और वाशिंगटन में भारतीय राजदूत ने मुझे बताया कि कश्मीर के पहलगाम में इस समय कोलोराडो के एस्पेन से ज्यादा पर्यटक आ रहे थे।”

आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पाक के बड़े अधिकारी

थरूर ने पाकिस्तान की दोहरी नीति पर भी सवाल उठाते हुए बताया कि हाल ही में भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान के उच्च स्तर के सैन्य और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

थरूर ने कहा, “उन अंतिम संस्कारों में एक व्यक्ति ऐसा था जिसका नाम खुद संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में शामिल है। ऐसे लोगों के लिए आप शोक नहीं मनाते जिन्हें आप नहीं जानते। यह स्पष्ट संकेत है कि पाकिस्तान इन आतंकियों से गहरे जुड़ा है।”

महात्मा गांधी की भूमि दूसरा गाल आगे नहीं करेगी

अंत में थरूर ने भारत की वैश्विक छवि और उसकी आत्मरक्षा की नीति पर कहा कि अब वक्त है कि भारत अपने मूल्यों के साथ खड़ा रहे, लेकिन आतंक के खिलाफ निर्भीकता से जवाब भी दे।

थरूर ने अपने भाषण में दो टूक कहा, “भारत डर के बिना जीने वाला देश है। यह वो भूमि है जहां महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, लेकिन गांधी की यह भूमि अब दूसरा गाल आगे नहीं करेगी। अब हम जवाब देंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी