न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो आतंकियों ने किया सरेंडर, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। हाल ही में हुए आतंकी हमलों के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 9:50:11

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो आतंकियों ने किया सरेंडर, गोला-बारूद बरामद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारत के खिलाफ सीमापार साजिशें रचने की कोशिशों में जुटा रहता है। इस बार भी उसने एक साजिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां उन्होंने दो आतंकियों को सरेंडर करवाया है। इन आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के तहत लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), सीआरपीएफ की 178 बटालियन और शोपियां के विशेष अभियान समूह (SOG) के संयुक्त प्रयास से एक विशेष इनपुट के आधार पर चलाया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, इन आतंकियों के पास से दो AK-56 राइफलें, चार मैगजीन, 7.62×39 मिमी के 102 राउंड, दो ग्रेनेड, दो पाउच, 5400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच, दो बिस्कुट पैकेट और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। हमले के बाद आतंकियों ने फिर से भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सेना ने इसे भी नाकाम कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया और भारत ने सख्त जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा गया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया। मजबूर होकर पाकिस्तान को सीजफायर की ओर लौटना पड़ा और वह तुर्किए सहित कई देशों से मदद मांगने भी पहुंचा।

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों की सूचना पर सेना और सीआरपीएफ ने बानी क्षेत्र के लोवांग और सरथल इलाकों की घेराबंदी की। इसके साथ ही किश्तवाड़ और अन्य इलाकों में भी सेना ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत