न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहित सूरी की ‘सैयारा’ का टीज़र 30 मई को होगा रिलीज, यशराज फिल्म्स ने की घोषणा

यशराज फिल्म्स (YRF), जिसे भारत को अब तक की कुछ बेहतरीन रोमांटिक फ़िल्में देने के लिए जाना जाता है, ने रोमांस शैली के उस्ताद मोहित सूरी के साथ मिलकर एक गहन प्रेम कहानी बनाई है, जिसका नाम है सैयारा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 8:20:48

मोहित सूरी की ‘सैयारा’ का टीज़र 30 मई को होगा रिलीज, यशराज फिल्म्स ने की घोषणा

यशराज फिल्म्स (YRF), जिसे भारत को अब तक की कुछ बेहतरीन रोमांटिक फ़िल्में देने के लिए जाना जाता है, ने रोमांस शैली के उस्ताद मोहित सूरी के साथ मिलकर एक गहन प्रेम कहानी बनाई है, जिसका नाम है सैयारा।

यशराज फिल्म्स (YRF) ने मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और आहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा का टीज़र 30 मई, शुक्रवार को रिलीज़ करने का फैसला किया है। यह फिल्म एक भावनात्मक और गहराई से भरी प्रेम कहानी बताई जा रही है, जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

इस फिल्म के ज़रिए चंकी पांडे के भतीजे आहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं अनीत पड्डा, जिन्हें सीरीज Big Girls Don’t Cry में शानदार अभिनय के लिए सराहा गया था।

अपनी घोषणा के बाद से, सैयारा ने हिंदी सिनेमा के प्रेम कहानियों को पसन्द करने वाले दर्शकों के बीच काफ़ी उत्सुकता पैदा कर दी है, ख़ास तौर पर उन लोगों के बीच जो दिल को छू लेने वाली रोमांटिक फ़िल्में देखना पसंद करते हैं। सैयारा का निर्माण YRF कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है।

सैयारा 18 जुलाई, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है और YRF इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के मार्केटिंग अभियान की शुरुआत इस शुक्रवार, 30 मई को टीज़र रिलीज़ के साथ करने वाला है।

सैयारा को एक गहन प्रेम कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें YRF और मोहित सूरी, जो रोमांटिक शैली में अपनी पीढ़ी-परिभाषित सफलताओं के लिए जाने जाते हैं, पहली बार एक साथ नज़र आएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, फ़िल्म का अधिकांश भाग 2024 में शूट किया गया था। फरवरी 2025 में फिल्म का एक भव्य सीन मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में शूट किया गया था, जिसमें 1000 से अधिक बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स शामिल थे। उस दृश्य में आहान पांडे स्टेज पर परफॉर्म करते नज़र आए थे और एक सीन में उन्होंने मंच से कूदकर दर्शकों को हैरान कर दिया था।

यह पहली बार है जब यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी जैसे रोमांस स्पेशलिस्ट एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे इस फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी