Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाभि की सफाई ना करना बन सकता है इंफेक्शन का कारण, इन घरेलू उपायों से इसे रखे साफ

नाभि की सफाई नहीं करने से आप बैक्टीरिया और इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं। दरअसल जब आप लंबे समय तक नाभि की सफाई नहीं करते हैं तो इसमें साबुन, पानी और कपड़ों से होने वाली गंदगी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपको बीमार बना सकते हैं। इस कारण आपकी नाभि से बदबू भी आने लगती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Feb 2022 1:40:50

नाभि की सफाई ना करना बन सकता है इंफेक्शन का कारण, इन घरेलू उपायों से इसे रखे साफ

शरीर को साफ करने के लिए सिर्फ नहाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि कुछ अंगों की सफाई पर ध्यान देना बेहद जरुरी है। अक्सर नहाते समय हम शरीर के उन हिस्सों को साफ करना भूल जाते हैं जिनकी सफाई करना बेहद महत्वपूर्ण होता है जैसे - नाभि। नाभि को समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी होता है। क्या आप जानते हैं नाभि में गंदगी जम जाने के कारण आपको इंफेक्शन भी हो सकता है? नियमित सफाई न रखने से नाभि का रंग भी काला पड़ सकता है। जब आप समय-समय पर अपनी नाभि को साफ नहीं करते हैं तो ऐसे में धूल ,गंदगी औक डेड स्किन के कारण मैल के गुच्छे बन जाते हैं। जिन्हें बाद में साफ करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

जब आप अपनी नाभि की साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं तो इसके आस-पास की स्किन में इंफेक्शन की समस्या होने लगती है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपको बीमार बना सकते हैं।

नाभि की सफाई नहीं करने से आप बैक्टीरिया और इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं। दरअसल जब आप लंबे समय तक नाभि की सफाई नहीं करते हैं तो इसमें साबुन, पानी और कपड़ों से होने वाली गंदगी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपको बीमार बना सकते हैं। इस कारण आपकी नाभि से बदबू भी आने लगती है।

नाभि को साफ करने के लिए आपको कोई महंगी क्रीम आदि खरीदने की आवश्यकता नहीं है। इसे आप अपने घर में मौजूद घरेलू सामाग्रियों की मदद से भी साफ कर सकते हैं।
navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips तेल से करें मालिश

नाभि की गंदगी को साफ़ करने के लिए आप गर्म तेल की मालिश भी कर सकते हैं। गर्म तेल से इस हिस्से में जमा गंदगी को आराम से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips कॉटन से करें साफ

नाभि शरीर का सेंसिटिव पार्ट है, इसलिए इसे साफ करते समय आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आप नाभि की सफाई केलिए कॉटन बॉल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप कॉटन बॉल लें और इसे पानी में भिगोएं। बेहतर होगा अगर आप गुनगुने पानी से इसकी सफाई कर रहे हैं। गर्म या गुनगुना पानी नाभि के अंदर की गंदगी को आसानी से खींचता है। इसलिए कॉटन को नाभि के चारों ओर मलें। इससे आप गंदगी को आराम से निकाल सकते हैं। navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips मुलतानी मिट्टी

मुलतानी मिट्टी की मदद से आप नाभि की सफाई कर सकते है। इसके लिए आप मुलतानी मिट्टी में थोड़ा गुलाबजल और नींबू का रस मिला लें। जिस तरह चेहरे पर इसे लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ते हैं ठीक उसी तरह नाभि पर भी इसे लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से नाभि को धो लें। यह नुस्खा अंदरूनी तौर पर आपकी नाभि को साफ करने में मदद करेगा। navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips नमक पानी

आप नमक पानी की मदद से नाभि को साफ कर सकते है। इसके लिए पानी को गुनगुना करें और उसमें नमक मिलाएं। नमक में एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में असरदार होता है। नमक पानी को किसी कपड़े की मदद से अपनी नाभि पर लगाएं। गुनगुने पानी से नाभि की सफाई करने से नाभि में मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स आसानी से मर जाएंगे। navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips एलकोहॉल

एलकोहॉल लगाकर भी अपनी नाभि की सफाई कर सकते है। एलकोहॉल में एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो आपकी नाभि को साफ करने के साथ ही उसमें हृए संक्रमण से भी बचाते हैं। इसके लिए किसी कपड़े या कॉटन को एलकोहॉल में डुबोकर नाभि साफ करें। नाभि साफ होने के बाद साफ पानी में दूसरे कपड़े को भिगोकर नाभि को अच्छे से पोछ लें।
navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबियल प्रोपर्टीज पाई जाती है। जो नाभि की सफाई के लिए फायदेमंद होती हैं। इसके लिए एलोवेरा का ताजा जैल ज्यादा प्रभावी माना जाता है। नाभि पर लगाने के कुछ देर बाद इसे धो लें। इससे आपको इंफेक्शन भी दूर होगा और नाभि का रंग भी निखरेगा। navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips पपीता

पपीते की मदद से आप नाभि को साफ कर सकते है। इसका इस्तेमाल नाभि में जमा गंदगी को निकालने के साथ ही उसका कालापन भी दूर कर सकता है। इसके लिए पके हुए पपीता का गूदा ज्यादा असरदार माना जाता है। पपीते के गूदे को नाभि पर मलें। अब सूखने के कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक से 2 बार करने से आप नाभि की गंदगी से छुटकारा पा सकते हैं। navel,navel clean,home remedies to clean navel,navel clear tips,Health,Health tips नारियल का तेल

नारियल तेल से नाभि की सफाई की जाए तो आप इसमें पनप रहे बैक्टीरिया और गंदगी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। यह आपकी नाभि में नमी को बरकरार रखता है। इसके लिए नारियल तेल में कॉटन बॉल डालकर उसे नाभि में अच्छे से लगाएं। आप चाहें तो इसे रोजाना भी कर सकते हैं। जरुरी बात:

- नाभि में इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से इसकी जांच जरूर कराएं, ताकि किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके।

नाभि को कभी भी गीला ना रखें। जिस जगह पर नमी बनी रहती है वहां बैक्टीरिया काफी जल्दी और आसानी से पनपने लगते हैं।

- नाभि हमारे कपड़ों से छुपी रहती है जिससे यहां गंदगी कम जमा होती है ऐसे में अगर आप हफ्ते में एक बार भी नाभि की सफाई कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology