न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग प्राचीन समय से ही घरेलू नुस्खों को तवज्जो देते हैं जिनके साइड इफ़ेक्ट दवाइयों के मुकाबले नगण्य होते हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खें जीभ के छालों से भी जुड़े होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jun 2023 8:48:49

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग प्राचीन समय से ही घरेलू नुस्खों को तवज्जो देते हैं जिनके साइड इफ़ेक्ट दवाइयों के मुकाबले नगण्य होते हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खें जीभ के छालों से भी जुड़े होते हैं। जीभ के छाले अक्सर चोट या किसी अंतर्निहित बीमारी के कारण होते हैं। छाले होना कोई गंभीर समस्यां नहीं है। यह आम बात है और हर व्यजक्ति को कभी न कभी जीभ या मुंह में छाले की समस्याो होती ही है। इसकी वजह से न सिर्फ स्वाद प्रभावित होता है बल्कि पीड़ित व्यक्ति को जीभ पर काफी दर्द भी महसूस होता है, नतीजतन व्यक्ति से कुछ भी खाया पिया तक नहीं जाता। इसलिए इसे नजरअंदाज करने की बजाय यहां बताए जा रहे नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इन नुस्खों से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

बेकिंग सोडा

जीभ के छालों से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा मददगार है। अगर इन छालों के वजह से आपको काफी दर्द और सूजन का सामना करना पड़ रहा है तो अपने मुंह को आधे कप गर्म पानी और एक टी स्पून बेकिंग सोडा के मिक्सचर से धोएं। इसके साथ आप इन दोनों का पेस्ट बना कर भी अपने जीभ पर लगा सकते हैं।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

नमक

नमक छाले से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। नमक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन से लडने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नमक को एक कप पानी में अच्छी तरह से मिलाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। ये उपाय दिन में कई बार दोहराएं। ऐसा करने से मुंह के छाले ठीक होने में मदद मिलेगी।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने वाले कई गुण पाए जाते हैं। ये अपने प्राकृतिक उपचार के लिए जाने जाते हैं। एलोवेरा जेल को छाले पर लगाने से दर्द और सूजन से जल्दी राहत मिल सकती है। आपको बस ताजा जेल छाले पर लगाना है और 5-10 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर धो लेना है।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

लौंग का तेल

लौंग में एगुनोल होता है जो कि सूजन-रोधी और बैक्टीमरिया-रोधी गुणों से युक्तन होता है। जीभ के छाले ठीक करने के लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की 3 से 4 बूंदें डालें और इस मिश्रण से कुल्लास करें। आपको ये उपाय दिन में तीन से चार बार करना है।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

दही

दही एक प्राकृतिक रुप से पाया जाने वाला प्रो बायोटिक पदार्थ है। दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं और छाले से जुड़े किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन का इलाज कर सकते हैं। हर रोज कम से कम एक बार दही का सेवन करने से छाले ठीक किए जा सकते हैं।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

नारियल का तेल

नारियल के तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जीभ के छाले को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। छाले पर नारियल के तेल को भीगी हुई रुई से लगाएं। फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से अपना मुंह धो लें।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

शहद

कई वैज्ञानिक शोध के अनुसार, यह पता चला है कि शहद नैचुरल एंटीबैक्टीरियल होता है जो तरह-तरह के घावों और चोट को ठीक करने में मददगार है। जीभ के छालों से राहत पाने के लिए इसे अपनी जीभ पर लगाएं या गर्म पानी में शहद मिला कर पी जाएं। इस घरेलू उपाय को दो से तीन बार रोजाना अपनाएं।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

तुलसी

तुलसी में एंटी-इंफ्लामेट्री, एंटी-बैक्टीपरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जीभ पर छाले से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का इस्ते माल भी कर सकते हैं। तुलसी की दो-तीन पत्तियां लें और उन पर नमक डालकर चबाएं। तुलसी का जो रस निकले उसे अंदर निगल लें। ये उपाय दिन में दो से तीन बार करें।

खानपान में अड़चन पैदा करते हैं जीभ के छाले, आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है इसीलिए जीभ के छालों को ठीक करने में इसे प्रभावशाली माना जाता है। डॉक्टर्स का मानना है कि 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरोक्साइड को पानी में मिलाना चाहिए। याद रखें कि दोनों इंग्रेडिएंट्स को समान मात्रा में मिलाना है। अब रुई के गोले से इस मिक्सचर को अपने जीभ पर लागएं और कुछ देर बाद गर्म पानी से अपने मुंह धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री