न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या हादसे में जलने से हो गया हैं घाव, इन 7 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन छोटे घाव का उपचार घर पर ही किया जा सकता हैं। लेकिन जब यह घाव बड़ा हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 6:16:23

क्या हादसे में जलने से हो गया हैं घाव, इन 7 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

दैनिक जीवन में कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। देखा जाता हैं कि कई बार हादसों में शरीर जल जाता हैं जिसके बाद घाव बन जाता हैं और त्वचा में जलन भी होती हैं। आमतौर पर गृहणियों के साथ जलने के छोटे हादसे होते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन छोटे घाव का उपचार घर पर ही किया जा सकता हैं। लेकिन जब यह घाव बड़ा हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

शहद

त्वचा का जलना एक प्रकार की ऑक्सीडेटिव इंजरी होती है और वहां फ्री रेडिकल्स का प्रभाव बढ़ जाता है, जो घाव के दाग का कारण बनते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। साथ ही, जली हुई त्वचा पर शहद के उपयोग से दर्द और जलन में आराम मिलता है और घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। शहद को जली हुई प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इस उपाय को दिन में कम से कम तीन बार करें।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

एसेंशियल ऑयल

लैवेंडर ऑयल को जलने के उपचार के लिए प्रभावी माना गया है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं और घाव भरने का काम करते हैं। रूई की मदद से लैवेंडर ऑयल को जले हुए प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। पूरी तरह से आराम न मिल जाने तक इसे दिन में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

एलोवेरा

जलने पर घरेलू उपचार करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। जली हुई त्वचा को ठीक करने में एलोवेरा सीधे तौर पर काम कर सकता है। साथ ही एलोवेरा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और एंटीसेप्टिक गुण घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को अच्छी तरह जले हुए प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का उपयोग भी जलन की स्थिति को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। एक रिसर्च के अनुसार बेकिंग सोडा का उपयोग गर्दन और ठुड्डी पर छोटे-छोटे जलने के घाव पर किया गया। इसके परिणाम में पाया गया कि जलने के प्राथमिक उपचार में बेकिंग सोडा को उपयोगी माना जा सकता है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को जली हुई प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इस उपाय को दिन में कम से कम तीन बार करें।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

नारियल का तेल

जलने पर घरेलू उपचार करने के लिए नारियल तेल एक कारगर हीलिंग एजेंट के रूप में काम कर सकता है। नारियल का तेल घाव को संक्रमण से बचाकर उसे जल्द भरने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने में सहायता कर सकते हैं। अपनी उंगलियों की मदद से नारियल तेल को जली हुई त्वचा पर लगाएं। तेल को घाव में अवशोषित होने दें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

ओटमील

जलने पर उपचार के रूप में ओटमील का भी उपयोग कर सकते हैं। ओटमील के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीइच गुण होते हैं, जो घाव पर हुई सूजन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं। जलने की वजह से अक्सर त्वचा रूखी पड़ जाती है। इसके लिए ओटमील के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जो जली हुई त्वचा का रूखापन और खुजली को दूर करने में मदद कर सकते हैं। एक बाउल पानी में कुछ देर के लिए एक बड़ा चम्मच ओटमील भिगो कर रख दें। कुछ देर बाद पानी को छान लें।
इस पानी को रूई की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। जब तक घोल अपने आप रूई से सूख न जाए, तब तक रूई को घाव पर लगे रहने दें। अंत में गुनगुने पानी में एंटीसेप्टिक लिक्विड की कुछ बूंदें मिलाकर उसकी मदद से घाव से रूई को निकाल लें।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,burn remedies

शुद्ध घी

इस घरेलू उपाय को सेकंड डिग्री बर्न के लिए उपयोग किया जा सकता है। शहद के बारे में तो आप जान चुके हैं कि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव पर संक्रमण को होने से रोकते हैं और उसे जल्द भरने में मदद करते हैं। शहद के साथ घी का उपयोग करने से उसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। घी में वूंड हीलिंग गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं और त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं। एक बाउल में घी और शहद दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। अपनी उंगली की मदद से घी को जली हुई त्वचा पर लगाएं।
15 मिनट के बाद धो लें। पूरी तरह आराम न मिल जाने तक इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग