न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

सूरजमुखी के बीजों के सेवन से कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक लाभ होते हैं। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। सूरजमुखी के बीज कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य पौष्टिक तत्वों से समृद्ध होते हैं। ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 11:27:54

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

सूरजमुखी के बीजों के सेवन से कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक लाभ होते हैं। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। सूरजमुखी के बीज कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य पौष्टिक तत्वों से समृद्ध होते हैं। ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम कर सकते हैं। Nutrition Data के मुताबिक, मुट्ठी भर यानी 30 ग्राम सूरजमुखी के बीजों में निम्नलिखित पोषण मौजूद होता है।

टोटल फैट- 14 ग्राम
प्रोटीन- 5.5 ग्राम
फाइबर- 3 ग्राम
कार्ब्स- 6.5 ग्राम
विटामिन बी6- रोजाना जरूरत का 11 प्रतिशत
नियासिन- रोजाना जरूरत का 10 प्रतिशत
विटामिन ई- रोजाना जरूरत का 37 प्रतिशत
फोलेट- रोजाना जरूरत का 17 प्रतिशत
आयरन- रोजाना जरूरत का 6 प्रतिशत
सेलेनियम- रोजाना जरूरत का 32 प्रतिशत
कॉपर- रोजाना जरूरत का 26 प्रतिशत
मैंगनीज- रोजाना जरूरत का 30 प्रतिशत

सूरजमुखी के बीज के फायदे अनेक हैं, जिनमें से कुछ की जानकारी हम नीचे आपको बता रहे हैं...

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल

सूरजमुखी के बीजों में मैग्‍नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। मैग्‍नीशियम रक्‍त वाहिकाओं को चौड़ा कर रक्‍त के प्रवाह को नियंत्रित करता है जिससे ब्‍लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

मधुमेह रोगी

सूरजमुखी के बीजों को मधुमेह के मरीज स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इसमें पोलीसैचुरेटेड फैट होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है, जो बल्ड शुगर को मेंटेन करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। रिसर्च की मानें तो रोज लगभग 30 ग्राम सूरजमुखी के बीज खाने से 6 हफ्तों के अंदर 10 फीसदी तक ब्‍लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। कई शोध में सामने आया है कि सूरजमुखी के बीजों को कार्ब्स रिच फूड्स के साथ सेवन से हमारे शरीर पर होने वाला कार्ब्स के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इन बीजों में मौजूद प्रोटीन और फैट देर से पचते हैं, जिससे शुगर और कार्ब्स का उत्पादन बहुत धीमी गति से होता है।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

दिल का रखे ख्याल

सूरजमुखी के बीज ह्रदय संबंधी समस्याओं से बचाव करने का काम करते हैं। इसमें फ्लेवोनॉइड, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन ई मौजूद होते हैं। इसकी 30 ग्राम मात्रा में 9.2 ग्राम पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और 2.7 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। कई शोधों में यह सामने आया है कि सूरजमुखी के बीज जैसे हेल्दी फैट्स से युक्त बीजों का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप और दिल के रोगों का खतरा कम हो सकता है। रिसर्च के अनुसार विटामिन ई युक्‍त आहार लेने से ह्रदय दुरुस्‍त रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

कोलेस्ट्रॉल

सूरजमुखी के बीज एलडीएल (LDL cholesterol) यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके बीजों में ओलेइक और लिनोलिक फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे कई तरह की ह्रदय संबंधी समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

कैंसर का खतरा कम

सूरजमुखी के बीज का सेवन महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। सूरजमुखी के बीज में लिगनेन मौजूद होता है, जो हार्मोन बदलाव से जुड़े कैंसर से बचाव करता है। गनेन एक प्रकार के पॉलीफेनोल होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

हड्डियां स्‍वस्‍थ रहती हैं

सूरजमुखी के बीज में आयरन, जिंक, कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इनमें विटामिन ई और बी-कॉम्‍पलेक्‍स एवं मैग्‍नीशियम भी प्रचुरता में होता है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस मरीजों के लिए फायदेमंद है।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

दिमाग के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर भी पड़ता है, जिससे कई तरह की मस्तिष्क संबंधी समस्याएं जैसे भूलने की बीमारी, सोचने समझने की शक्ति कमजोर होना उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में सूरजमुखी के बीजों में कैल्शियम व जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क विकास में मदद करते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

इंफ्लामेशन को करता कम

सूरजमुखी के बीजों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते है। जिसके सेवन से डायबिटीज, कैंसर, अल्जाइमर, हड्डियों और त्वचा से संबंधित समस्याएं नहीं होती है। समें विटामिन ई, फ्लेवोनोइड्स और अन्य तत्व होते हैं, जो शरीर में इंफ्लामेशन को कम करते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

ऊर्जा बढ़ाने में करता मदद

सूरजमुखी के बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माने गए हैं। शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए आप सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

मजबूत इम्यून सिस्टम

बार-बार सर्दी-जुखाम जैसी समस्या से आपको सूरजमुखी के बीज बचा सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक, सेलेनियम और अन्य पौष्टिक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और इंफ्लामेशन, संक्रमण आदि से लड़ने में मदद करते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

चमकदार त्वचा के लिए

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई पाया जाता है जो त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एजिंग के निशानों को भी दूर करता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट सिलेनियम पाया जाता है जो कि स्किन को ठीक करने में विटामिन ई की मदद करता है। इनमें कॉपर भी होता है जिससे स्किन में मेलानिन का उत्‍पादन अधिक होता है जिससे त्‍वचा में चमक आती है।

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज, सेवन से होते है ये फायदे

बालों के लिए

सूरजमुखी के बीजों के सेवन से खूबसूरत लंबे बालों की चाहत आपकी पूरी हो सकती हैं क्योंकि इसमें विटामिन, आयरन व जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप चाहें तो सूरजमुखी के तेल से स्कैल्प और बालों की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, सूरजमुखी के बीज या तेल युक्त हेयर केयर उत्पादों का उपयोग भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी