न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jackfruit Benefits: गर्मियों में ये एक चीज खाने से डायबिटीज-मोटापा कंट्रोल, दिल को भी रहेगा स्वस्थ

कटहल गर्मियों में खाए जाने वाला एक स्वादिष्ट फल/सब्जी है, जिसे शाकाहारियों का नॉनवेज भी कहा जाता है। सब्जी हो या अचार, पकौड़े हों या फिर अन्य स्वादिष्ट व्यंजन, यह हर रूप में ढल जाता है अपने शौकीनों के लिए। देशभर में कटहल को कई यूनीक रेसिपीज के साथ परोसा जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Apr 2022 11:21:48

Jackfruit Benefits: गर्मियों में ये एक चीज खाने से डायबिटीज-मोटापा कंट्रोल, दिल को भी रहेगा स्वस्थ

कटहल गर्मियों में खाए जाने वाला एक स्वादिष्ट फल/सब्जी है, जिसे शाकाहारियों का नॉनवेज भी कहा जाता है। सब्जी हो या अचार, पकौड़े हों या फिर अन्य स्वादिष्ट व्यंजन, यह हर रूप में ढल जाता है अपने शौकीनों के लिए। देशभर में कटहल को कई यूनीक रेसिपीज के साथ परोसा जाता है। ये ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कटहल में विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक आदि पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। कटहल में पोटैशियम पाया जाता है और इसमें बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है। हेल्थ एक्सपर्ट कटहल खाने के बहुत से फायदे बता चुके हैं।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसा खतरनाक रोग है, जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देता है। एक बार यह बीमारी होने पर जीवनभर इसका साथ रहता है। ब्‍लड शुगर बढ़ने से यह बीमारी होती है और इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता है। यानी इसमें कई तरह की समस्‍याओं से सामना भी होता है। अगर इसको नजरअंदाज किया जाये तो शरीर के दूसरे अंग निष्क्रिय हो सकते हैं। ऐसे में कटहल विटामिन-बी से समृद्ध होता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए इंसुलिन में सुधार कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के रिलीज को धीमा करता है और भूख को कंट्रोल रखने में मदद करता है। नतीजन डायबिटीज रोगियों का शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। आयुर्वेदिक और पारंपरिक चिकित्सा के अनुसार, कटहल के पत्तों को भी गर्म पानी में उबालकर पीने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

बूस्ट इम्यूनिटी

मौसम में बदलाव होते ही कई मौसमी बीमारियां हमें घेरने लगती हैं। इन सीज़नल इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में भी कटहल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। एक रिसर्च के अनुसार कटहल का सेवन करने पर यह एंटीऑक्सीडेंट क्षमता और लैक्टिक एसिड को बढ़ाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, सी, बी समेत डाइटी फाइबर, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम जिंक और फासफॉरस जैसे न्यूट्रिएंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में जाने जाते हैं। साथ इस शोध में यह दावा किया गया है कि वायरल संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए भी कटहल का सेवन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

पाचन के लिए

पाचन खराब मतलब पूरा दिन खराब। ऐसे में पाचन से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए कटहल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। कटहल फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन स्वास्थ्य में मुख्य भूमिका निभा सकता है। फाइबर कब्ज की समस्या को रोक सकता है और मल त्याग को सुचारू बनाने में भी मदद करता है। साथ ही यह आंतों की बेहतर सफाई और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

वजन कम करने के लिए

मोटापा की समस्या एक आम समस्या हो गई है ऐसे में कटहल वजन कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, कटहल फाइबर से समृद्ध है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। यही नहीं, कटहल में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि भी वजन नियंत्रण में मददगार साबित हो सकते हैं इसके अलावा, कटहल खाने से मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है जो वेट लॉस मैनेजमेंट के लिए बहुत प्रभावशाली है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

हड्डियां मजबूत

सेहत के साथ-साथ हड्डियों का स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कटहल कैल्शियम का भी बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। दरअसल, इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम हड्डियों को नुकसान पहुंचाने से बचा सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। मैग्नीशियम, कैल्शियम के अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आपका दिल स्वस्थ है, तो आप आजीवन स्वस्थ रह सकते हैं। सेहतमंद दिल के लिए दो चीजें बहुत ही जरूरी है, एक है सही डाइट और दूसरा एक्सरसाइज। हृदय को फिट रखने के आहारों (Foods for healthy heart) की जब बात आती है, जो इसमें कटहल का नाम भी सामने आता है। शोध में सामने आया है कि कटहल में मौजूद विटामिन बी 6 रक्त में होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। होमोसिस्टीन वो तत्व है, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। कटहल पोटेशियम से भी समृद्ध होता है जो रक्तचाप को कम कर हृदय रोग और स्ट्रोक से भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

नींद में फायदेमंद

बहुत से लोग ये नहीं जानते कि कटहल इंसोमेनिया जैसे नींद से जुड़े विकार में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर में न्यूरोट्रांसमिटर के लेवल को रेगुलेट करने का काम करता है। इससे हमारी नर्व्स को आराम मिलता है और हम बेहतर नींद ले पाते हैं। इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल कर आप अपनी स्लीपिंग साइकिल के फंक्शन को सुधार सकते हैं।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

कैंसर में कटहल

कैंसर (Cancer) शरीर में होने वाली एक असामान्य और खतरनाक स्थिति है। कैंसर तब होता है, जब शरीर में कोशिकाएं (Cells) असामान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। ऐसे में कटहल का सेवन कैंसर से बचाने में मदद करता है। एक शोध से जानकारी मिलती है कि कटहल लिग्नांस, आइसोफ्लेवोंस और सैपोनिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स से समृद्ध होता है, जो एंटी कैंसर गुण प्रदर्शित कर सकता है। इसका यह गुण कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकता है। कटहल डायटरी फाइबर से समृद्ध होता है, जो कोलन व अन्नप्रणाली के साथ-साथ पेट के कैंसर की रोकथाम में भी मदद कर सकता है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

आंखों के लिए फायदेमंद

कटहल विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही यह मोतियाबिंद की समस्या और मेक्युरल डिजनरेशन यानी धुंधली दृष्टि की समस्या से भी बचाने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि आंखों के लिए कटहल को फायदेमंद माना गया है।

jackfruit,kathal,health benefits of jackfruit,health benefits of kathal,kathal garmi me faydemand,jackfruit ke fayde,healthy food,healthy living,Health tips

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

कटहल का सेवन त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाता है। कटहल विटामिन-सी से समृद्ध होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने का काम कर सकता है। विटामिन-सी के एंटीऑक्सीडेंट गुण और कोलेजन के गठन की क्षमता इसे त्वचा के लिए खास पोषक तत्व बनाती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, विटामिन-सी सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से त्वचा को बचाने का काम करता है साथ ही इसमें थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो विटामिन बी का ही रूप हैं। यह ही बालों को हेल्दी रखने में मददगार हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!